suvichar

आम की बहार, जानिए आम खाने के 10 बड़े फायदे

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (11:43 IST)
mango health benefits
 
इन दिनों आम की बहार है। रसीले पके आम अत्यंत स्वादिष्ट लगते हैं। गर्मियों में इनकी आवक के साथ ही घर-घर में आम के व्यंजन बनने लगते हैं। आम का रस, आम की चटनी, आम के पापड़... और सबसे अच्छा तो इसे यूं ही काट कर खाना माना जाता है।
 
आइए जानते हैं इसके 10 ऐसे फायदे जो आपको अचरज में डाल देंगे।
 
1. पका आम बहुत ही पौष्टिक होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन व खनिज पदार्थ, कार्बोहाइड्रेट तथा शर्करा विपुल मात्रा में होते हैं।
 
2. कोलेस्ट्रॉल नियमित रखने के मामले में आम में फाइबर और विटामिन सी होता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है। 
 
3. अगर रोगों से बचना है तो शरीर में इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है और आम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है इसलिए आम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 
 
4. आम का सेवन करने से आप पेट व पाचन संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं। इसमें लैक्सेटिव यानी पेट को साफ करने का गुण होता है, साथ ही इससे कब्ज की समस्या से भी आराम मिलता है। 
 
5. यूनानी डॉक्टरों के मतानुसार पका आम आलस्य दूर करता है, मूत्र साफ लाता है, क्षयरोग (टी.बी.) मिटाता है तथा गुर्दे व मूत्राशय के लिए शक्तिदायक है।
 
6. आम में विटामिन 'ए' होता है, जो आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम के सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी होती है।
 
7. आम मीठा, चिकना, शौच साफ लानेवाला, तृप्तिदायक, ह्रदय को बलप्रद, वीर्य की शुद्धि तथा वृद्धि करनेवाला है। यह वायु व पित्त नाशक परंतु कफकारक है तथा कांतिवर्धक, रक्त की शुद्धि करनेवाला एवं भूख बढ़ानेवाला है। इसके नियमित सेवन से रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ती है।
 
8. अगर आप अपनी त्वचा में निखार लाना चाहते हैं तो आम इसके लिए बहुत उपयोगी है। आम का फेस पैक चेहरे पर चमक लाने के लिए बहुत कारगर है।
 
9. शुक्रप्रमेह आदि विकारों के कारण जिनको संतानोत्पत्ति न होती हो, उनके लिए पका आम लाभकारक है। कलमी आम की अपेक्षा देशी आम जल्दी पचनेवाला, त्रिदोषशामक व विशेष गुणयुक्त है। रेशासहित, मीठा, पतली या छोटी गुठलीवाला आम उत्तम माना जाता है।
 
10. यह आमाशय, यकृत, फेफड़ों के रोग तथा अल्सर, रक्ताल्पता आदि में लाभ पहुंचाता है। इसके सेवन से रक्त, मांस आदि सप्तधातुओं तथा वसा की वृद्धि और हड्डियों का पोषण होता है।

ALSO READ: क्‍या आप जानते हैं कैसे और कब होता है ‘ऑक्‍स‍िमीटर’ का इस्‍तेमाल, जानिए एक्‍सपर्ट राय

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख