ramcharitmanas

कमाल का फल कटहल, पढ़ें 10 गुण...

Updated: रविवार, 15 अप्रैल 2018 (14:34 IST)
कटहल बड़ी रहस्यमयी सब्जी है। इसके सब्जी और फल होने पर भी कई मतभेद हैं। कहीं इसका सेवन बड़ा गुणकारी माना जाता है वहीं कुछ लोग इसे देखना तक पसंद नहीं करते। कहीं इसे तंत्र-मंत्र के लिए उपयोग में लिया जाता है तो कहीं इसका स्पर्श भी अशुभ मानते हैं। लेकिन इसके गुणकारी लाभ जानकर आप इसे आजमाएं बिना नहीं रह सकते। सब्जी, अचार और पकौड़े के अलावा इसे तल कर भी खाया जाता है। आइए जानें इसके लाजवाब गुण.....  
 
1 . कटहल के अंदर कई पौष्टिक तत्‍व पाए जाते हैं जैसे, विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक आदि। इसमें खूब सारा फाइबर पाया जाता है। 
 
2. इसमें बिल्‍कुल भी कैलोरी नहीं होती है। पके हुए कटहल के पल्प को अच्छी तरह से मैश करके पानी में उबाला जाए और इस मिश्रण को ठंडा कर एक गिलास पीने से ताजगी आती है, यह दिल के रोगियों के लिये उपयोगी माना जाता है।
 
3 . कटहल में पोटैशियम पाया जाता है जो कि दिल की हर समस्‍या को दूर करता है क्‍योंकि यह ब्‍लड प्रेशर को कम कर देता है।
 
4. इस रेशेदार फल में काफी आयरन पाया जाता है। यह एनीमिया दूर करता है। शरीर में रक्तसंचार बढ़ाता है।
 
5. इसकी जड़ अस्‍थमा के रोगियो के लिए लाभदायक मानी जाती है इसकी जड़ को पानी के साथ उबाल कर बचा हुआ पानी छान कर लेने से अस्‍थमा पर नियंत्रण होता है।
 
6. थायराइड के लिए भी कटहल उत्तम है इसमें मौजूद सूक्ष्म खनिज और कॉपर थायराइड चयापचय के लिये प्रभावशाली होता है। 
 
7. हड्डियों के लिए यह फल बहुत गुणकारी होता है। इसमें मौजूद मैग्‍नीशियम हड्डी में मजबूती लाता है तथा भविष्‍य में ऑस्‍टियोपोरोसिस की समस्‍या से बचाता है।
 
8. इसमें विटामिन सी और ए पाया जाता है अत: रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में इसका कोई सानी नहीं है। यहां तक कि  यह बैक्‍टेरियल और वाइरल इंफेक्‍शन से बचाता है।
 
9. कटहल अल्‍सर और पाचन संबंधी समस्‍या को दूर करता है। कब्‍ज की समस्‍या को दूर करने में भी इसका जवाब नहीं। 
 
10. इसका स्‍वास्‍थ्‍य लाभ आंखों तथा त्‍वचा पर स्पष्ट देखने को मिलता है। इस फल में विटामिन ए पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और त्वचा निखरती है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख