dharma sangrah
✕

Benefits Of Floor Sitting : जमीन पर बैठने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Updated: शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (10:15 IST)
आज के दौर में ऐसे बहुत कम होंगे, जो जमीन पर बैठना पसंद करते होंगे। ज्यादातर लोग अपना काम कुर्सी पर बैठकर करते हैं व खाना डाइनिंग टेबल पर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुर्सी पर बैठने से हम अपनी बहुत सारी मांसपेशियों का इस्तेमाल ही नहीं कर पाते और ऐसे में हमें जमीन पर बैठने-उठने में तकलीफ होने लगती है। यदि आप भी उन लोगों में शुमार हैं, जो जमीन पर बैठने के बजाय कुर्सी पर बैठना ज्यादा पसंद करते हैं तो एक बार जमीन पर बैठने के फायदों के बारे में जान लीजिए। यकीनन आप फायदे जानने के बाद कुर्सी पर बैठना हमेशा के लिए छोड़ देंगे।
 
यदि आप जमीन पर बैठते हैं तो इससे शरीर की मुद्रा में सुधार होता है। जमीन पर बैठने से जिन लोगों का बॉडी पोश्चर सही नहीं होता, वे अपने आप ही जमीन पर बैठने से सुधरने लगता है।
 
जमीन पर बैठने से कंधे पीछे की तरफ खिंचते हैं जिससे आस-पास की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
 
जमीन पर बैठने से भीतरी मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। यदि आपकी पीठ में दर्द बना रहता है तो जमीन पर बैठने से पीठ में दर्द की शिकायत भी दूर होने लगती है।
 
जमीन पर आलथी-पालथी मारकर बैठने से कूल्हे की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
 
जमीन पर बैठने से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव होता है, ऐसे में शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है, जो कुर्सी पर बैठने से नहीं होता। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने के कारण घुटने के पीछे की नस कठोर हो जाती है जिससे वह धीरे-धीरे दर्द का कारण बनती जाती है।
 
जमीन पर बैठकर खाना खाने से पाचन तंत्र सही रहता है और खाना पचने लगता है। वो ऐसे कि जब हम खाना खाने के लिए आगे की ओर झुकते हैं और फिर उसे निगलने के लिए फिर पीछे की ओर जाते हैं, ऐसे में हम आगे-पीछे होते रहते है और इस प्रक्रिया में पेट की मांसपेशियों में दबाव पड़ता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख