biodatamaker
✕

Health Care Tips : नियमित खाली पेट कीजिए नींबू पानी का सेवन होंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Updated: सोमवार, 15 मार्च 2021 (12:37 IST)
आपने अधिकतर ये बात जरूर सुनी होगी की रोज सुबह खाली पेट पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको इसके कई फायदे मिलते हैं, लेकिन सिर्फ पानी पीने के बजाय नियमित यदि आप नींबू पानी का सेवन करते हैं। तो ये आपको कई लाभ देता है। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही कई तत्व पाएं जाते है जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नींबू पानी पीने से आप पेट संबंधित कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं नींबू पानी पीने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.....
 
सुबह उठकर खाली पेट नींबू पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, नींबू पानी एक बढ़िया डिटक्स ड्रिंक हैं।  रोजाना नींबू पानी पीने से पेट पर जमी अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है, जिससे आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।
 
यदि आप दिनभर फ्रेश महसूस करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना नींबू पानी पीना चाहिए। यह आपको फ्रेश रखता हैं।  इसलिए अपनी आदत बनाए की नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करें। 
 
नींबू पानी विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे आप कई तरह के रोग और बैक्टीरिया से बचे रहते हैं।
 
आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नींबू पानी बहुत कारगर है। यह त्वचा को फायदा पंहुचाता है। नियमित इसे पीने से चेहरे पर ग्लो आता है।
 
डायबिटीज के रोगियों के लिए मीठी चीजों का सेवन करना मना होता है। जिस वजह से कई फलों का सेवन नहीं कर पाते क्योंकि फलों में प्राकृतिक रूप से शुगर पाई जाती है। इसलिए नींबू पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख