kundali milan
✕

करिश्माई असर करता है जीरे का पानी, जानें 5 फायदे...

Written By WD
Updated: गुरुवार, 28 जुलाई 2016 (12:33 IST)
आपकी रसोई में मौजूद कई चीजें, खास तौर से मसाले आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इन्हीं में एक है जीरा, जो हर रोज आप खाना बनाने में प्रयोग करते हैं। लेकिन केवल जीरा ही नहीं, जीरे का पानी भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। तो देर किस बात की, अभी जानिए जीरे के पानी के यह 5 लाभ - 
1 सांस लेने में तकलीफ होने या फिर सीने में जकड़न या बलगम होने पर जीरे का पानी लाभदायक है। इसके अलावा यह जुकाम और बुखार के जीवाणुओं को मारने का काम भी करता है। जीरा का पानी बलगम को श्वासनली या फेफड़ों में अटकने नहीं देता।

2 जीरे का पानी लाल रक्तकणों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी की मौजूदगी से ही रक्त प्रवाह में ऑक्सीजन ले जाने वाले हीमोग्लोबीन की संख्या में वृद्धि होती है। इसमें लौह तत्व मौजूद होते हैं, जो खून की कमी होने पर काफी फायदेमंद होते हैं।
 3 अगर आप नींद नहीं आने से परेशान हैं, तो जीरे का पानी है इसका इलाज। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको गहरी नींद आने में मदद मिलती है। इसके अलावा य‍ह दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

4 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए जीरे का पानी एक वरदान है। इससे गर्भवती महिला एवं स्तनपान कराने वाली महिला को लौह तत्व की पर्याप्त आपूर्ति होती है। गर्भस्थ शिशु का विकास भी बेहतर तरीके से होता है।

 
 
5 रातभर जीरे को पानी में भि‍गोकर रखकर इस पानी का प्रयोग आप अपने बालों के लिए कर सकते हैं। शैंपू करने के बाद बालों को इस जीरे के पानी से धोने पर, बालों को पोषण मिलेगा साथ ही उनमें बेहतरीन चमक भी आ जाएगी।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

अगला लेख