biodatamaker
✕

सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा नारियल, जानिए फायदे

Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2020 (10:22 IST)
नारियल का इस्तेमाल पूजा से लेकर खाने के स्वाद को बढ़ाने  के लिए किया जाता हैं। सेहत और सौंदर्य दोनों ही रूप में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। आपने अधिकतर नारियल के गुणों के बारे में सुना होगा। जहां बालों की ग्रोथ और उन्हें हेल्दी रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं त्वचा में चमक लाने के लिए भी इसका खूब उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आपने कच्चे नारियल के फायदो के बारे में सुना है अगर नहीं तो जरूर जानें क्योंकि नारियल पोषक तत्वों का खजाना है। जो आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। 
 
कच्चा नारियल खाने के फायदे..
 
यदि आप पेट संबंधी परेशानी से जूझ रहे है, तो कच्चा नारियल के सेवन से आपको पेट की समस्या से राहत मिल सकती है। यदि आप कच्चा नारियल का सेवन करते है, तो कब्ज की समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।
 
यदि ड्राई स्किन से परेशान है, तो आपको कच्चा नारियल खाना चाहिए। इसके सेवन से आपकी स्किन सुंदर बनी रहेगी। कच्‍चे नारियल में मौजूद वसा आपकी त्वचा को पोषण देती हैं, इसे हाइड्रेटेड कर कोमल बनाएं रखने में मदद करती हैं। त्वचा में रूखेपन को खत्म कर मुलायम, सॉफ्ट स्किन बनी रहती है। 
 
बढ़ते वजन से परेशान है, तो कच्चा नारियल खाने से आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं, क्योंकि ये क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखता है।
 
एक परफेक्ट शेप की जॉलाइन आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है।  जब आप कच्चे नारियल को  चबाते हैं, तो आपकी जॉलाइन का एक बेहतर व्‍यायाम होता है, जिससे उसकी शेप बेहतर होती है यह चेहरे की मांसपेशियों का व्‍यायाम करने का एक शानदार तरीका है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

अगला लेख