Daily Horoscope
✕

स्वादिष्ट चीकू के 10 फायदे, जरूर जानिए

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 (13:05 IST)
चीकू उन फलों में से एक है जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेजोड़ है। ग्लूकोज के कारण यह भरपूर उर्जा प्रदान करता है साथ ही  इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होते हैं। जानिए चीकू के 10 फायदे... 

1. चीकू में विटामिन A काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन A आंखो के लिए बहुत कारगर है। इससे आंखो की रोशनी बढ़ती है और उम्र बढ़ने पर आंखों में आने वाली तकलीफों से चीकू बचाव करने की क्षमता रखता है। 
2. चीकू में प्राकृतिक ग्लूकोज भरपूर होता है जिससे चीकू मिल्क शेक के उपयोग से तुरंत उर्जा मिलती है। ऐसे लोग जो अधिक शारीरिक कार्य करते हैं उनको चीकू शेक पीने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है। 
3. चीकू को सूजन कम करने के लिए भी जाना जाता है। चीकू में टैन्निन पाया जाता है जिससे सूजन उतरने में मदद मिलती है। इसके अलावा चीकू पाचन को ठीक करने साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। सूजन और दर्द में चीकू का उपयोग बहुत कारगर है।

4. चीकू में मौजूद विटामिन A और विटामिन B से त्वचा की सुरक्षा होती है और रंग निखरता है। चीकू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह फायबर और न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होता है। इसके इन गुणों के कारण यह कई प्रकार के कैंसर से शरीर की सुरक्षा करता है। इसके अलावा विटामिन A फेफड़े और मुख कैंसर से बचाता है।

 5. दूध को स्वास्थ्य लाभ का खजाना समझा जाता है। इसके अलावा चीकू में भी कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। चीकू और दूध के मिक्स से बना चीकू मिल्क शेक हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। 
6. जिन लोगों में अपाचन की समस्या होती है उनके लिए चीकू शेप बहुत कारगर है। चीकू में बहुतायत में डायटरी फायबर (5.6/100g) होने से यह पाचन को सुचारू बनाता है और अपाचन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा यह कोलोन मेम्ब्रेंस को ताकतवर बनाता है जिससे शरीर की विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन से सुरक्षा होती है। 
7. कार्बोहाइड्रेड और न्यूट्रिएंट से भरपूर चीकू गर्भावस्था के दौरान बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी विशेष लाभकारी होता है। इससे शरीर में कमजोरी दूर होती है और गर्भावस्था के दौरान सामने आने वाले दूसरे लक्षण जैसे चक्कर और जी मचलाने से भी बचाव होता है।

8. चीकू में हेमोस्टेटिक गुण होते हैं जिनसे शरीर से खून का रुकना बंद होता है। इस प्रकार चीकू बवासीर और चोट के कारण बहने वाले रक्त को रोकता है। चीकू के पेस्ट को कीड़ा काटने की जगह पर भी लगाया जा सकता है।

 

















9. चीकू में एंटीडायरिया के गुण पाए जाते हैं। इसमें शरीर शोधन की भी क्षमता होती है। जिन लोगों को बवासीर और पेचिश जैसी समस्याएं हैं उन्हें चीकू के सेवन से आराम मिलता है। 
10. चीकू में त्वचा को लाभ पहुंचाने के गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन E काफी अधिक होता है जिससे त्वचा का रंग निखरता है साथ ही त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

अगला लेख