dharma sangrah
✕

केले के यह घरेलू प्रयोग, दूर करेंगे कई रोग

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (15:45 IST)
केला एक ऐसा फल है जिसे हर कोई सेहत और स्वाद दोनों के लिए खाना पसंद करता है। लेकिन इसके कुछ फायदे तो ऐसे हैं जो आपको निश्चित रूप से नहीं पता होंगे ....जरूर पढ़ें इसे...  
 
प्रतिदिन दो केले खाने से सभी प्रकार के विटामिनों की पूर्ति हो जाती है। 
 
सुबह दो केले खाकर गुनगुना दूध पिएं, केला रोज खाने वाला व्यक्ति सदा स्वस्थ रहता है, चित्तीदार या धब्बेदार, पतले छिलके वाला केला खाना अधिक लाभदायक होता है। 
 
भोजन के बाद यदि दो केले रोज खाए जाएं तो ये भोजन भी पचाते हैं और बल बढ़ाते हैं, इससे पाचन शक्ति ठीक होती है। 
 
एक गिलास दूध में एक चम्मच घी, एक चुटकी पिसी इलायची मिला लें, एक टुकड़ा केला खाएं और साथ ही एक घूंट दूध पिएं। इस प्रकार दो केले नित्य खाने से शरीर सुडौल, मोटा होता है। 
 
केले से बल, वीर्य तथा शुक्राणु (स्पर्म) की वृद्धि होती है। 
 
दिमागी ताकत तथा कामशक्ति बढ़ती है, स्त्रियों का प्रदर रोग ठीक होता है। 
 
केला तथा दमा : एक पका केला छिलके सहित सेंकें। इसके बाद इसका छिलका हटा दें व केले के टुकड़े कर लें। इस पर 15 काली मिर्च पीसकर बुरक दें व गरम-गरम ही दमा रोगी को खिलाएं, दमा के दौरे में लाभ होगा। 
 
खांसी : एक पके केले में आठ साबुत काली मिर्च भर दें, वापस छिलका लगाकर खुले स्थान पर रख दें। शौच जाने के पूर्व प्रातः काली मिर्च निकालकर खा जाएं, फिर ऊपर से केला भी खा जाएं। इस प्रकार कुछ दिन करने से हर तरह की खांसी ठीक हो जाती है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

अगला लेख