Daily Horoscope
✕

लेकिन तनाव के अपने फायदे हैं, जानिए 5 कारण

Updated: शुक्रवार, 12 मई 2017 (16:01 IST)
अब तक आप सुनते आ रहे हैं कि तनाव लेना सेहत के लिए हानिकारक है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तनाव की थोड़ी मात्रा हमारे लिए फायदेमंद भी साबित हो सकती है। यकीन जानिए 5 कारण ...
 
1 एक शोध के अनुसार  कम मात्रा में लिया गया तनाव, आपके दिमाग के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद होता है। कम समय का तनाव सेहतमंद मस्तिष्क कोशिकाओं का निर्माण करता है और आपकी सजगता को बढ़ाता है।
 
2 तनाव आपके लिए इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह आपके दिमाग की  कोशिकाओं को विकसित होने का अवसर देता है, जिससे मानसिक क्षमताओं में वृद्धि होती है।


3 कम समय का तनाव मस्तिष्क में एड्र‍िनेलिन निर्माण में सहायक है, जिससे आपकी ऊर्जा का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। इस स्थ‍िति में आप अधिक ऊर्जावान होते हैं।
 
4 जहां अत्यधिक तनाव आपकी प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है, वहीं  कम समय का हल्का तनाव हमारे इम्यून सिस्टम को सक्रिय कर अवांछित तत्वों से रक्षा करता है।
 
5 तनाव का असर आपकी कार्यक्षमता पर जरूर पड़ता है, लेकिन कम समय का तनाव एड्रिनल निर्माण कर न केवल आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि एक बेहतर अनुभव भी देता है। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख