suvichar

हल्का-फुल्का तनाव भी है फायदेमंद...जानिए कैसे?

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2016 (11:45 IST)
तनाव को सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। लेकिन आपको जाानकर हैरानी होगी कि तनाव फायदेमंद भी होता है...। जी हां, अधि‍क तनाव लेना भले ही सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो, लेकिन एक शोध में यह बात साबित हुई है, कि हल्का फुल्का तनाव आपके लिए फायदेमंद भी हो सकता है। 
 
दरअसल हल्का-फुल्का तनाव किसी भी प्रकार के संक्रमण से रक्षा कर, जख्मों को भरने में सक्रिय भूमिका निभाता है। इसका मुख्य कारण है कि कम तनाव लेने पर शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र और मजबूत होता है। 
 
तनाव के दौरान शरीर की प्रतिक्रिया देने वाली कोशिकाएं अधिक सक्रिय हो जाती है, जो हल्का-फुल्का तनाव लेने पर सर्जरी या अन्य जख्म को जल्दी ठीक करने में मदद करती हैं। 57 लोगों के खून के नमूनों की जांच करने पर यह यह पाया गया, कि कम तनाव जल्दी रिकवरी देने में मदद करता है। 
 
इसके अलावा जब आप छोटा-मोटा तनाव महसूस करते हैं, तब शरीर में ऑक्सीटॉसिन हार्मोन का स्त्राव होता है, जो आपको मिलनसार होने के लिए भी प्रेरित करता है। इस समय आप अपनी कार्यक्षमता का अधिक तेजी से और बेहतर उपयोग करते हैं, जो आपको कार्य खत्म होने के बाद अधि‍क तसल्ली का अनुभव कराता है, और आप पूरी तरह से तनावमुक्त एवं राहत महसूस करते हैं। 
कुछ समय के लिए लिया गया तनाव, आपको तेजी से कार्य करने के लिए भी प्रेरित करता है और कार्टीकोस्टेरॉइड हार्मोन का स्त्राव करने के लिए जिम्मेदार होता है। इस समय आपकी उर्जा का उपयोग संक्रमण से लड़ने के लिए होता है। 
 
इसके अलावा जब आप हल्के-फुल्के तनाव में होते हैं, तो अपना कार्य और भी बेहतर तरीके से कर पाते हैं, बजाए अधिक तनाव के या तनावमुक्त रहने के। 
 
कुछ समय तक रहने वाला तनाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता और कार्यकुशलता को बढ़ाने में मदद करता है। यह आपके अंदर किसी भी स्थिति से लड़ने की भावना को और भी प्रबल बनाने में मदद करता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख