Daily Horoscope
✕

पत्तल (पातल) पर खाना खाने के 5 फायदे

Updated: शनिवार, 10 जून 2017 (12:04 IST)
पत्तल यानि पत्तों से बनी हुई प्लेट जिस पर आप खाना खा सकते हैं। पुराने समय से ही मंगल कार्यो और विवाह आदि में पत्तल में खाना खाने व खिलाने की परंपरा चली आती रही है, पर अब वक्त के साथ-साथ यह चलन कम हो गया। पत्तल पर खाना न केवल सुविधा की दृष्टि से लाभप्रद है, बल्कि सेहत के लिए भी फयदेमंद है। वेबदुनिया में जानिए 5 फायदे - 
 
1  बेहतर सेहत और उससे जुड़े कई फायदों के लिए केले के पत्ते पर भोजन करना लाभकारी माना जाता है, यही कारण है कि दक्षिण भारत में आज भी ज्यादातर स्थानों पर केले के पत्ते पर खाना परोसा जाता है।
 
यह भी पढ़ें : गेहूं के यह 5 बेशकीमती फायदे, आपको जरूर जानना चाहिए
 
2  पत्तल पर खाना, लकवा, बवासीर एवं पाचन संबंधी रोगों से बचाने में सहायक है एवं इस समस्याओं में काफी लाभदायक भी। इसके अलावा जोड़ों के दर्द की समस्या भी इससे कम होती है।
 
यह भी पढ़ें : हाथ से खाने के 5 फायदे, जरूर जानिए


3  पलाश के पत्तों की थाली पत्तलों में खाना खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। कृमि, कफ, खांसी, अपच व पेट संबंधी व रक्त संबंधी अन्य बीमारियां होने की संभावना कम होती है। 

यह भी पढ़ें : 10 समस्याओं की कारगर दवा, गुड़ और जीरे का पानी
 
4  पत्तल पर खाने की आदत न केवल पैसों की बचत करेगी, बल्कि पानी भी बचाएगी क्योंकि आपको इसे धोने की जरूररत नहीं होगी और इन्हें जमीन में डालकर खाद बनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें :  शारीरिक तकलीफों में कमाल हैं एक्यूप्रेशर के 5 टिप्स
 
5 पत्तल पर खाना खाने से आपको भोजन के साथ ही संबंधित वृक्षों के औषधीय गुण भी प्राप्त होते हैं और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख