suvichar

Belly Fat को जल्दी करना चाहते है कम, तो जानिए 5 कारगर उपाय

Updated: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (10:07 IST)
बढ़ा हुआ पेट सभी को परेशान करता है, बढ़ता वजन जहां सेहत के लिए खतरनाक है वहीं ये लुक्स को भी बिगाड़ता है, अगर आप भी चाहते है अपने पेट को कम करना वो भी जल्दी तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप बहुत आसानी से अपने पेट को कम कर सकते है आइए जानते हैं....  
 
1 थोड़ा-थोड़ा खाएं -  अगर आप एक ही बार में अधि‍क भोजन करने में यकीन करते हैं, और आपको इसकी आदत है, तो यह आदत बदल डालिए। अपनी डाइट को 2 या 3 भागों में बांट लें, और हर दो या तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे आपका पेट भरा रहेगा, ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा और पेट का मोटापा भी कम होगा।
 
2 गरम पानी - सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना, पेट कम करने के लिए बेहद फायदेमंद होगा। इससे पेट में जमा वसा धीरे-धीरे कम होगा। इसके अलावा अगर आप गरम पानी में नींबू और शहद डालकर पिएंगे तो यह और भी फायदेमंद साबित होगा। इतना ही नहीं, इसे रोजाना पीने से आप तरोताजा और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।  
 
3 मॉर्निंग वॉक - सुबह-सुबह पैदल चलना, जॉगिंग करना या फिर पेट संबंधी व्यायाम करना, पेट की चर्बी कम करने का बेहतरीन विकल्प है। इससे धीरे-धीरे फैट भी कम होगा और आपका पाचन तंत्र भी बेहतर होगा। साथ ही शरीर में दिनभर ऊर्जा का स्तर बना रहेगा।
 
4 नौकासन - योगा आपके शरीर के साथ-साथ मानसिक परेशानियों को भी कम करता है। बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए नौकासन योग का सबसे बेहतर विकल्प है। इससे पेट की चर्बी जिस तरह से कम होगी, आप खुद इस बदलाव को देख और महसूस कर पाएंगे। 
  
5  देर रात न खाएं - देर रात को खाना खाना भी पेट की चर्बी बढ़ने का एक प्रमुख कारण है। हमेशा सोने से 2 घंटे पहले ही रात का भोजन कर लें। इसके अलावा आप चाहें तो रात के खाने में कुछ हल्का फुल्का ही खाएं। अगर खाना खाने के बाद थोड़ा समय टहलने के लिए निकालेंगे, तो यह सोने पर सुहागा होगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख