sundarkand

हाथों की झुलसी त्वचा के 5 कारगर उपाय

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (14:37 IST)
हाथों और अंगुलियों के पास धूप से झुलसी हुई काली त्वचा आपके हाथों की सारी खूबसूरती छुपा लेती है और बेशक आपको कई बार शर्मिंदा भी करती होगी। अगर आप इनके लिए उपाय करके थक चुकी हैं तो यह 5 टिप्स आपके लिए काफी मददगार होंगे। जानिए - 
 
1 हैंड क्रीम - खास तौर से हाथों के लिए बनाई गई यह क्रीम आपके हाथों को मॉइश्चराइज करेगी और उन्हें खूबसूरत बनाए रखने में मदद करेगी। सुबह और शाम इसका प्रयोग किया जा सकता है। 
 
2 सनब्लॉ‍क क्रीम - घर से निकलने से पहले अपने हाथों में एसपीएफ 15 या इससे भी अधि‍क एसपीएफ वाला सनब्लॉक क्रीम लगाएं। यह टैंनिंग से बचाएगा और अतिरिक्त कालापन नहीं होगा। 
 
3 नींबू - अपने हाथों और अंगुलियों पर नींब रगड़ना बढ़ि‍या विकल्प है। कुछ दिनों तक हाथों पर नींबू रगड़ें और फर्क खुद ही देखें। रात को इसे लगाकर रखना बेहतर होगा ताकि‍ यह लंबे समय तक पानी से दूर रहे। 
 
4 स्क्रब - घरेलू नैचुरल तरीके से हाथों को एक्फोलि‍एट करें। इसके लिए नींबू के रस में शक्कर और नमक का प्रयोग किया जा सकता है साथ ही बेसन और दही का मिश्रण भी बेहतर विकल्प है। 
 
5 मेनीक्योर - समय-समय पर पार्लर में जाकर मेनीक्योर करवाते रहें ताकिे हाथों की त्वचा साफ और सुरक्षि‍त रह सके। इससे त्वचा की सही टोनिंग भी हो जाएगी। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख