biodatamaker

होली पर बाहर की इन चीजों से रहें दूर, ये 5 चीजें बिगाड़ देंगी आपकी सेहत

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2019 (11:21 IST)
त्योहार पर पकवान और खाने-पीने की चीजों के लिए अगर आप बाजार का मुंह ताकते हैं, तो अब ऐसा मत कीजिए, क्योंकि मिलावट का बाजार आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकता है। होली के मौके पर भांग के साथ-साथ मिठाईयों और नमकीन पकवानों का दौर भी खूब चलता है। लेकिन नहीं ये मिठाईयां और पकवान आपकी सेहत के दुश्मन न बन बैठें। जानिए 5 चीजें जो बिगाड़ सकती हैं आपकी सेहत...  
 
1 मिठाई - जी हां, आपने अब तक अधिक मिठाई खाने से होने वाले नुकसान के बारे में जरूर पढ़ा और सुना होगा, लेकिन त्यौहार के वक्त बाजार में उपलब्ध नकली मिठाईयां आपको बुरी तरह बीमार कर सकती हैं। इन मिठाईयों में रंग से लेकर स्वाद तक सब कुछ नकली होता है, और इन्हें बनाने में जिन चीजों का प्रयोग किया जाता है, वे भी मिलावटी होते हैं। इससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए घर की बनी मिठाईयों का प्रयोग करना ही बेहतर होगा। सेहत और ब्यूटी के लिए, होली पर 10 सावधानियां
 
2 मावा - अगर घर पर ही मावा लाकर मिठाई बनाने के बारे में आपका कोई विचार है, तो पहले मावे की अच्छी तरह से जांच परख जरूर कर लें। क्योंकि नकली मावा आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है।इसमें कास्टिक सोडे से लेकर, मिलावटी खाद्य पदार्थ तक का प्रयोग किया जा सकता है जो आपकी आंतों से लेकर पाचन तंत्र और अन्य अंगों को प्रभावित कर सकता है।
 
3 नकली घी - जी हां, अगर आप त्यौहारी सीजन में बाजार से घी लाकर मिठाई बना रहे हैं, तो इसे भी अच्छी तरह से जांच परख लें। क्योंकि असली और देसी घी देने का दावा करने वाले कई उत्पादक, घी बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल करते हैं। इससे सतर्क रहने की बेह आवश्कता है।
 
4 बाजार का नमकीन - जी हां, अगर आप बाजार से नमकीन या सेंव जैसे खाद्य पदार्थ लेने के बारे में सोच रहें हैं, तो रूक जाइए। यह नमकीन आपको उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों का शिकार बना सकता है।त्यौहार के समय इसे खस्ता और कुरकुरा बनाने के लिए कुछ डिटर्जेंट और अन्य हानिकारक पदार्थों को मिलाया जाता है। लेकिन आप इस गलतफैमी में मत रहिएगा, क्यों यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। 
 
5 रंग - अक्सर होली की मस्ती में इस बात का ध्यान ही नहीं रखा जाता कि ठंडाई और पकवानों को रंगों से दूर रखा जाना चाहिए। ये रंग खाने-पीने की चीजों के साथ मिलकर आपके शरीर में जाता है और इसका भुगतान आपकी सेहत को करना पड़ता है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख