Daily Horoscope
✕

इन 3 समस्याओं में कारगर है केले की चाय

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (11:59 IST)
क्या आपने कभी केले की चाय के बारे में सुना है? बेशक बेहद कम लोग जानते होंगे केले की चाय और इससे होने वाले सेहत लाभ के बारे में। चलिए हम आपको बताते हैं केले की चाय बनाने का तरीका और इससे होने वाले लाभ - 
 
केले की चाय बनाने के लिए आपको तीन चीजों की आवश्यकता होगी -
1 मध्यम आकार का छोटा केला 
2 एक कप पानी 
3 दालचीनी का चूर्ण 

विधि - केले की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी को उबालें और इसमें स्वादनुसार दालचीनी का चूर्ण मिलाएं। इसके बाद केले को छीलकर टुकड़े कर के उबलते हुए पानी में डाल दें। एक बार अच्छी तरह उबाली आ जाने के बाद इसे आंच से उतार लें और फिर छानकर गर्म या गुनगुना कर पिएं। 

लाभ - 1 पेट में दर्द हो या फिर पुराने से पुराना कब्ज हो, केले की चाय दोनों ही समस्याओं में कमाल का असर करती है और ये समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। 
 
2 नींद न आने की समस्या हो, तो केले की चाय बनाकर पीना फायदेमंद है। इसका सेवन करने पर आप आरामदायक नींद के रूप में जल्द असर देखेंगे । 
 
3  अगर आपको तनाव, डिप्रेशन आदि की समस्या है, तो यह भी इस चाय  के सेवन से हल हो जाएगी, क्योंकि यह सीधे दिमाग पर असर करती है और नर्वस सिस्टम को आराम देती है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख