dharma sangrah

जल्द वजन कम होगा, केले के छिलकों से...

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 3 जून 2016 (12:23 IST)
जी हां, आप शायद इसे पढ़कर थोड़ी देर के लिए चौंक जाएं, लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। भले ही आपने बढ़ते वजन से बचने के लिए केले खाना बंद कर दिया हो, लेकिन वजन कम करने के लिए आप केले के छिलके जरूर खा सकते हैं। घबराइए नहीं, अाप इसे सीधा खाने के बजाए, इनसे कुछ अच्छा बनाकर खा सकते हैं या पी सकते हैं। कैसे, वह बाद में , पहले जानिए केले के छिलके से कैसे होगा वजन कम - 

 
 
केले में पाए जाए वाले मिनरल, पोटेशि‍यम के बारे में आप जानते ही होंगे। केले के छिलके में पोटेशियम की मात्रा केले की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत होती है, जो वजन कम करने के लिए आवश्यक है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे आप अतिरिक्त कैलोरी घटा पाते हैं और शरीर को आवश्यक उर्जा भी मिलती है, जो आपको लगातार सक्रिय बनाए रखने में मदद करती है।

पोटेशि‍यम के अलावा केले के छिलके में विटामिन-ए, विटामिन-बी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत, सुंदरता और मानसि‍क स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। केले के छिलके में पाई जानी वाली फाइबर की मात्रा, केले में मौजूद फाइबर की तुलना में अधि‍क होती है। इतना ही नहीं केले के छिलकों में कैंसर रोधी तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में सफेद रक्त कणि‍काओं का निर्माण करने में सहायक होते हैं।

 
 
केले के छिलकों का सबसे अहम फायदा है कि यह आपके वजन को कम करने में सहायक है। आप चाहें तो कच्चे केले के छिलकों का प्रयोग भी कर सकते हैं, क्योंकि इनमें प्रो-बायोटिक की मात्रा अधि‍क होती है, जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा यह शरीर में सेरेटोनिन और डोपामाइन के स्तर को भी बढ़ाते हैं।

अब बात आती है, केले के छिलकों के सेवन की। तो आप अगर इन्हें खाना नहीं चाहते, तो अलग-अलग स्वाद भरे तरीकों से आप इनका प्रयोग कर लाभ उठा सकते हैं। जानि‍ए कैसे - 

 
 
1 आप चाहें तो केले के इन छिलकों का सूप बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए जीरा, काली मिर्च का प्रयोग किया जा सकता है, जो सूप में स्वाद बनाने के लिए काफी है।
2 आप अगर चाहें तो केले के छिलकों के साथ अन्य चीजों को मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं। इसमें नारियल का दूध व इलायची का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए पके केले के छिलके सही रहेंगे।

3 केले के छिलके की चाय। यह भी कोई बुरा विचार नहीं है। बस आपको इन्हें पानी में उबालना है, और स्वाद के लिए शहर डालकर आप इसे पी सकते हैं।

आप चाहें तो कच्चे केले के छि‍लकों की चटनी या सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा इसका रायता बनाना भी एक बढ़ि‍या विकल्प है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सत्य, प्रेम, करुणा से लेकर राम हरि और जयजगत तक विनोबा भावे का सर्वोदय दर्शन!

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

अगला लेख