shradh paksha
✕

सर्दियों में रखें छोटे बच्चों का खास ख्याल, जानिए जरूरी बातें

Updated: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (10:02 IST)
ठंड के मौसम में छोटे बच्चों को अतिरक्त केयर की आवश्यकता होती है। इसलिए जरूरी है कि घर के बड़े अपने नन्हें शिशु का विशेषतौर पर ख्याल रखें। अगर छोटे नन्हें बच्चों को ठंड लग जाएं तो उन्हें बुखार और सर्दी हो जाती है। इसलिए उन्हें सर्दियों को मौसम में ठंडक से बचाकर और अच्छी तरह से ओढ़ाकर रखना आवश्यक होता है। इसी के साथ कई बातें जिनका ख्याल रखने की जरूरत होती हैं।आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें..
 
सर्दियों के मौसम में छोटे बच्चों को अच्छी तरह से ओढ़ाकर रखें। बच्चों को ठंडी अधिक लगती है, इसलिए उनका विशेषतौर पर ख्याल रखें। पैरों में मौजे पहनाकर रखें। सर को अच्छी तरह से ओढ़कर रखें। छोटे बच्चों को लेयरिंग में कपड़े पहनाएं। 
 
बच्चों की नियमित रूप से मालिश करें। उनकी सरसो के तेल से मसाज करें। फिर हल्की-हल्की धूप उन्हें दिखा दें। मालिश के तुरंत बाद उन्हें नहलाने न ले जाएं। अधिक सर्दी होने पर शिशु को नहलाने की बजाए साफ तौलिए को हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर बच्चे के शरीर को साफ कर दें।
 
सर्दियों के मौसम में ठंडक ज्यादा होने पर बच्चों को ज्यादा घर से बाहर न लें जाएं। ख्याल रखें जैसे ही शाम हो जाएं वैसे ही कमरे के दरवाजे-खिड़की बंद रखें लेकिन सुनिश्चित करें कि बच्चे का कमरा हवादार हो। 
 
कुछ खिलाते वक्त या पानी पिलाते समय बच्चों के कपड़े   गीले हो जाएं तो तुरंत उनके कपड़े बदलकर उन्हें सूखे और साफ कपड़े पहनाएं उन्हें गीले कपड़ों में न रखें।
 
बिस्तर ठंडा न रहें इसके लिए शिशु के सोने से पहले गर्म पानी की थैली या हीटिंग पैड  बिस्तर पर रखें इससे शिशु के सोने से पहले बिस्तर ठंडा नहीं रहेगा। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख