Daily Horoscope
✕

एक्ट्रेस और मॉडल लीजा रे को हुआ था 'मल्टीपल मायलोमा', जानिए क्या है ये बीमारी...

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (12:37 IST)
कुछ साल पहले मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल लीजा रे को 'मल्टिपल मायलोमा' हुआ था। दरअसल यह ब्लड कैंसर का ही एक प्रकार है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को खून में व्हाइट बल्ड सैल संबंधी शिकायत हो जाती है। इस बीमारी में कैंसर कोशिकाएं बोन मैरो में एकत्रित होने लगती है और स्वस्थ कोशिकाएं को भी प्रभावित करती है। 
 
'मल्टीपल मायलोमा' होने पर गुर्दे/किडनी के रोगों की आशंका भी बढ़ जाती है, क्योंकि ये कैंसर कोशिकाएं असामान्य प्रोटीन पैदा करने लगती हैं जो गुर्दे/किडनी के काम में बाधा बनती हैं।
 
आइए, जानते हैं मल्टिपल मायलोमा के लक्षण -
 
 
1 पीठ या पसलियों और हड्डी में अक्सर दर्द होना
2 छोटी-मोटी चोट से हड्डियों का टूटना
3 कमजोरी और थकान महसूस होना
4 बिना प्रयास वजन घटाने लगना
5 जल्दी-जल्दी संक्रमण और बुखार होना
6 ज्यादा प्यास लगना
7 ज्यादा पेशाब लगना
8 शरीर में खून की कमी होना
9 जी मिचलाना, उलझन होना और भूख न लगना
 
आइए, अब जानते हैं कि किन लोगों को होता है इस बीमारी का खतरा और कैसे होता है इलाज -
 
 
* एल्कोहल पदार्थों का अत्यधिक सेवन करने वालों को।
* आमतौत पर ये बीमारी 50 साल के बाद ही होती है, लेकिन कई मामलों में कम उम्र के लोग भी इस बीमारी का शिकार हुए है।
* ये बीमारी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को ज्यादा शिकार बनाती है।
* इस बीमारी में बोन मैरो सबसे ज्यादा प्रभावित होता है इसलिए इस बीमारी की पहचान बोन मैरो की जांच, खून की जांच, लीवर और गुर्दे की सामान्य जांचों से हो जाती है।
* नार्मल कीमोथेरेपी के जरिए अब इस बीमारी को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। वहीं बोन मैरो ट्रांसप्लांट से इसे पूरे तरह से ठीक किया जा सकता है।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

अगला लेख