Hanuman Chalisa

बेडौल शरीर को बनाना है परफेक्ट और मोटापे से पाना है निजात, तो जानें 7 काम की बातें

त्योहारों के दिनों में वजन का बढ़ना और मोटापा आना कई महिला-पुरुषों की समस्या है। इस दौरान जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें जिससे की आपका वजह अनियंत्रित हो कर इतना ना बढ़ जाए, जिसे बाद में काबू करना आपके लिए मुसीबत हो जाए। जानें 7 काम की बातें -  
 
1. प्रायः कुछ युवा भोजन करके खूब पानी पिया करते हैं। भोजन के अन्त में पानी पीना उचित नहीं, बल्कि एक-डेढ़ घण्टे बाद ही पानी पीना चाहिए। इससे पेट और कमर पर मोटापा नहीं चढ़ता।
 
2. भूख से थोडा कम ही आहार लेना चाहिए। इससे पाचन ठीक होता है, पेट बड़ा नहीं होता और पेट में गैस नहीं बनती। गैस के तनाव से तनकर पेट बड़ा होने लगता है।
 
3. भोजन में शाक-सब्जी, कच्चा सलाद और कच्ची हरी शाक-सब्जी की मात्रा अधिक और चपाती, चावल व आलू की मात्रा कम रखना चाहिए।

ALSO READ: आधे सिर में होता है दर्द, तो आजमाएं अजवाइन के ये 6 घरेलू नुस्खे
 
4. सप्ताह में एक दिन उपवास करना चाहिए। उपवास के दिन सिर्फ फल और दूध का ही सेवन करना चाहिए।
 
5. प्रातः 2-3 किलोमीटर तक घूमने के लिए जाया करें।
 
6. भोजन में गेहूं के आटे की चपाती लेना बन्द करके जौ-चने के आटे की चपाती लेना शुरू कर दें। इसका अनुपात है 10 किलो चना व 2 किलो जौ। इन्हें मिलाकर पिसवा लें और इसी आटे की चपाती खाएं। इससे सिर्फ पेट और कमर ही नहीं सारे शरीर का मोटापा कम हो जाएगा।

ALSO READ: Roop Chaturdashi 2019 : जानिए, सरसों के तेल से मालिश व स्नान के 6 फायदे
 
7. प्रातः एक गिलास ठण्डे पानी में 2 चम्मच शहद घोलकर पीने से भी कुछ दिनों में मोटापा कम होने लगता है। दुबले होने के लिए दूध और शुद्ध घी का सेवन करना बन्द न करें। वरना शरीर में कमजोरी, रूखापन, वातविकार, जोड़ों में दर्द, गैस ट्रबल आदि होने की शिकायतें पैदा होने लगेंगी।
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख