Govardhan puja
✕

गर्मी में बेहतर सेहत के 7 टिप्स, जरूर जानें

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (17:52 IST)
लीना बड़जात्या
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है, ताकि बाहर की गर्मी आपके स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचा सके। जानिए यह 7 बातें जो आपके शरीर में शीतलता बनाए रखने के साथ ही गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाए रखने में मदद करेंगी -  
गर्मी में बनाएं यह 5 चटनियां, जानिए लाभ
 
1 गर्मी के मौसम में नींबू पानी, नारियल पानी, दही और छाछ का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। इस तरह के पेय पदार्थ न केवल शरीर में ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देते।
गर्मी में दमकती खूबसूरती पाएं, जानें बर्फ के 5 उपाय
 
2 बहुत ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें। एकदम गर्मी में ठंडा पानी पीने से कुछ देर के लिए तो अच्छा लग सकता है, ले‍किन इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती। इससे त्वचा की रक्त कोशि‍काएं पिचक जाती हैं जिससे शरीर से ताप कम निकल पाता है।
गर्मी के व्यंजन : लाजवाब स्वादिष्ट आम्रखंड
 
3 इस मौसम में चाट-पकौड़ी या अन्य तेल व मसालेदार खाद्य पदार्थ खाने से बचें। इसमें इस्तेमाल होने वाले उबले आलू बासी हो सकते हैं जो आपको फूड पॉइजनिंग या अन्य प्रकार से बीमार कर सकते हैं। चिप्स, नमकीन, तेल व घीयुक्त भोजन में थर्मल इफेक्ट होता है, जो गर्मी उत्पन्न करता है।
कटा हुआ नींबू रखें अपने पास, पाएं 5 सेहत लाभ


4 कैफीन युक्त चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम-से-कम करें। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग व शुगर की भरपूर मात्रा होती है साथ ही यह अम्लीय प्रकृति और डाईयूरेटिक होते हैं, जो शरीर से पानी मलमूत्र के रूप में निकालते हैं। सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है जिसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है। इससे शरीर में से मिनरल्स की मात्रा भी कम हो जाती है।
 
5 कटे हुए फल, खास तौर से तरबूज, खरबूजा, सड़े हुए पुराने फल या इनसे बने जूस का कतई सेवन न करें। इसके बजाए ताजे फल खरीदें और कटे हुए फल तुरंत उपयोग में लाएं। फ्रिज में भी ज्यादा समय तक कटे हुए फलों को न रखें।
 
6 खाने में पनीर की सब्जी या दूध से बनी सब्जी जैसे मलाई कोफ्ता आदि का सेवन करें। इस तरह की सब्जियां गर्मी में जल्दी खराब और संक्रमित हो सकती हैं और आपको भी संक्रमित कर सकती हैं।
 
7 खूब पानी पिएं। पानी शरीर को ठंडा बनाए रखने में मददगार है। पानी पीने से शरीर की गर्मी सही रूप से बाहर निकलती है और यह शरीर को हाइड्रेट भी करता है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। लेकिन हर जगह का पानी पीने से बचें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

अगला लेख