Hanuman Chalisa

जानिए चुकंदर के 7 बेहतरीन स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ

सलाद और जूस के रूप में प्रयोग किया जाने वाला लाल चुकंदर सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। क्या आप जानते हैं चुकंदर के यह बेहतरीन फायदे ? अगर नहीं, तो जरूर जान लीजिए चुकंदर के यह 7 फायदे -  

 
1 हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद है। नियमित रूप से चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होगा।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी चुकंदर एक रामबाण औषधि है। नियमित इसका सेवन कर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

 
विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन और नेचुरल शुगर जैसे तत्वों से भरपूर चुकंदर सेहत से जुड़े कई  बेमिसाल फायदे पहुंचाता है।

 बालों का झड़ना या सफेद होना जैसी समस्याएं चुकंदर के नियमित सेवन से ठीक की जा सकती हैं। इसके अलावा चुकंदर का रस बालों में डाइ की तरह प्रयोग किया जा सकता है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

 
 चुकंदर  का सेवन कर आप स्टेमिना बढ़ा सकते हैं। खास तौर से नियमित व्यायाम करने वालो लोगों के लिए यह फायदेमंद होता है। यह आपको जल्दी थकने नहीं देता और आप ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज कर सकते हैं।

6 नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन कर आप अपनी त्वचा को साफ और चमकदार बना सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपको जवां दिखने में भी मददगार होगा। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और तनाव में भी राहत देता है।

 
7  महिलाओं के लिए नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। यह शरीर में आयरन यानि लौह तत्व की कमी को पूरा करने में सहायक है, जो महिलाओं में अधिकांशत: देखी जाती है।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के बारे में 10 रोचक तथ्य

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे