dharma sangrah
✕

मानसून में ज्यादा है आंखों में संक्रमण की आशंका, ऐसे रहें सावधान

Updated: मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (16:40 IST)
मानसून के मौसम में कई तरह के संक्रमण का खतरा बना रहता है, उन्हीं में से एक है आंखों में संक्रमण (infection) जिससे बचना बहुत जरूरी है। आइए, जानें आंखों में संक्रमण से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए -
 
1 आंखों की सफाई का खास तौर से ख्याल रखें। इसके लिए सुबह शाम आंखों को ठंडे और साफ पानी से धोएं ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी आंखों में न रह जाए।
 
2 सही मात्रा में नींद लें ताकि आंखों की थकावट दूर हो। शरीर से ज्यादा हमारी आंखें दिनभर काम करती हैं, ऐसे में उन्हें आराम देना भी बेहद जरूरी है।

ALSO READ: प्लस साइज बॉडी में भी दिख सकती हैं परफेक्ट, ये ड्रेस ट्राय करें
 
3 ठंडी हवा, धूल कणों, धुएं आदि से आंखों को बचाएं। इसके लिए जब भी किसी ऐसे स्थान से गुजरें, आंखों को चश्मे से कवर कर लें ताकि ये कण आंखों में न जा सकें।
 
4 आंखों में किसी भी तरह की असहजता, लालिमा या खुजली होने पर बिना देर किए आंखों के डॉक्टर को दिखाएं और उनकी सलाह लें।
 
5 कॉस्मेटिक यानि सौंदर्य प्रसाधन भी आंखों का इंफेक्शन पैदा कर सकता है इसलिए इनका प्रयोग करते समय सावधानी बरतें और किसी का प्रयोग किया गया काजल न लगाएं।
 
6 कम्प्यूटर स्क्रीन, मोबाइल लैपटॉप आदि पर काम करते समय हर थोड़ी थोड़ी देर में ब्रेक लें, ताकि आंखों पर अधिक दबाव न बने।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख