ramcharitmanas

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये 6 एक्सरसाइज जरूर करें

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (23:44 IST)
इन दिनों जहां ज्यादातर लोगों का वक़्त मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर के सामने बीतता है, ऐसे में लोगों की आंखे भी पहले के मुकाबले जल्दी कमजोर  होने लगी है। बड़ों से लेकर छोटे उम्र के बच्चों तक हर किसी को आंखें कमजोर होने और कम दिखाई देने की समस्या है। इन परिस्थितियों में ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या में रोजाना, चाहे केवल 10 मिनट ही सही लेकिन आंखों का व्यायाम शामिल करें।
 
आइए, आपको 6 तरह से आंखों के व्यायाम के बारे में बताते हैं, जिन्हें करने से आंखों की रोशनी बढ़ेगी -
 
1. काम करने के दौरान हर 3 से 4 घंटे में अपनी आंखों को कुछ मिनट के लिए बंद कर लिजिए। यह प्रक्रिया आपको पूरे दिन कंप्युटर के सामने बैठे होने पर दोहराते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलता है, जो बहुत जरूरी है।
 
2. अपनी आंख की पुतलियों को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे करने के साथ ही चारों ओर घुमाएं, इससे आंखों का व्यायाम होता है।
 
3. अपने अंगूठे को आंखों की सीध में दोनों भौंओं के बीच रखें और कुछ समय तक आंखों को उसी बिंदु पर टिकाए रखें।
 
4. दीवार पर आंखों की सीध में किसी बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें और इसे कम समय से लेकर धीरे-धीरे अधि‍क समय तक करने का प्रयास करें।
 
5. दीपक की लौ को एकटक निहारने की प्रक्रिया को त्राटक कहते हैं। यह प्रक्रिया आंखों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ एकाग्रता में भी वृद्धि‍ करती है।
 
6. सुबह के समय हरी घास पर चलना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खास तौर से जब घास पर ओस जमी हो। कुछ समय घास पर चहलकदमी के लिए भी जरूर निकालें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख