suvichar
✕

कौन कहता है प्रोटीन के लिए अंडा खाना है जरूरी, ये 5 शाकाहारी चीजें नहीं पता क्या

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (17:10 IST)
आपको अंडा खाना पसंद है जो दिल खोलकर कहें कि हम स्वाद के लिए खाते हैं अंडा। हेल्थ के लिए अंडा खाते हैं ये कहकर किसे बना रहे हैं बेवकूफ। जिन्हें पता नहीं सिर्फ वो ही आपके इस तर्क को मानेंगे क्योंकि जिन्हें सही जानकारी है वे तो आपको 5 ऐसी शाकाहारी चीजों के नाम गिना देंगे जिनमें अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन है। 
 
अगर आप शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडा, नॉनवेज यानी मांसाहार का सेवन करते हैं, तो आपको उन शाकाहारी खाद्य पदार्थों के बारे में जरूर जानना चाहिए जिसमें मांसाहार या फिर अंडे के तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। जानिए प्रोटीन के यह 5 शाकाहारी स्रोत। 
 
1. दालें : कम से कम शब्दों में कहा जाए तब भी इतना तो कहना जरूरी है कि दालें पौषकतत्वों का खजाना है। अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन देने वाली दालों के इस्तेमाल से कई बीमारियां दूर रहती हैं। 

 
2. हरी मटर :  जब बात ऐसी शाकाहारी चीजों की हो जिनमें है टेस्ट भी और हेल्थ भी तो हरी मटर बहुत ऊंचे स्थान पर आती है। थोडा सा हरा मटर डेयरी से भी ज्यादा प्रोटीन देती है। 

ALSO READ: 6 बहुत जरूरी सवाल जो हर महिला को अपनी गायनोकोलॉजिस्ट से पूछना चाहिए
 
3. डेयरी : यह अमूमन सभी को पता है कि डेयरी (दूध, दही, घी और पनीर) प्रोटीन से भरपूर हैं। इनका नियमित सेवन कई तरह के अन्य जरूरी पौषक तत्वों की भी पूर्ति करता है। 


 
 
4. हरी पत्तेदार सब्जियां : हरी सब्जियां न्यूट्रिशंस का पॉवर हाउस हैं। खासतौर पर पालक को आप लगभग हर न्यूट्रिशन ग्रुप में पाएंगे। प्रोटीन भी इसमें भरपूर मात्रा में होता है। 

 
5. मेवे : मेवे कई तरह के न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। खासतौर पर बादाम में मौजूद प्रोटीन आसानी से शरीर में पच जाता है। इससे इसके फायदे जल्दी मिलते हैं।  

 
इन शाकाहारी खाद्य पदार्थों से भी आप शरीर में प्रो‍टीन की कमी को पूरा कर सकते हैं, इसके लिए आपको अंडा या नॉनवेज लेने की आवश्यकता नहीं है। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख