dharma sangrah
✕

Heart attack : इन 5 अजीब कारणों से भी बढ़ता है दिल का खतरा

Updated: सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (15:54 IST)
हार्ट अटैक की बीमारी 30 साल की उम्र में तेजी से बढ़ने लगी है। इस बीमारी से बचाव के लिए खानपान का ख्‍याल रखा जाता है। लाइफस्‍टाइल बेहतर हो, नियमित व्यायाम,योग करना जरूरी है। तब इस बीमारी से बच सकते हैं। हालांकि शरीर में कभी-कभी ऐसी प्रतिक्रिया भी होती है जो हार्ट के लक्षण होते हैं लेकिन हम जागरूक नहीं होते हैं तो कई बार हमे अंदाजा भी नहीं होता है कि यह हार्ट की बीमारी के लक्षण है। आइए जानते 5 हार्ट अटैक के कारण हो सकते हैं -  

1. तेज गुस्सा - गुस्सा करने से अध्ययन के मुताबिक 5 गुना अधिक बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा। रिसर्च के मुताबिक 2 घंटे तक हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। ऐसा 40 से अधिक उम्र वाले व्यक्ति में अधिक होता है।

2.दांतों से हार्ट को खतरा - सुनकर अजीब लग सकता है लेकिन आपको बता दें कि दांत और हार्ट का संबंध होता है। जी हां, मसूड़ों के बैक्टीरिया खून में पहुंचकर दिल के रोगों का कारण बन सकते हैं। बैक्टीरिया के कारण रक्त प्रवाह प्रभावित होती है। इसलिए 6 महीने में दांतों का टेस्ट करा लेना चाहिए।

3. अकेलापन - जो लोग बहुत अधिक अकेलापन महसूस करते हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है। 2018 साइंस डेली में छपे एक शोध के मुताबिक अकेलापन से हार्ट की बीमारी का खतरा अधिक बढ़ता है।

4.लंबे वक्‍त तक काम करना - अधिक पैसा कमाने के लिए लोग 10 से 12 घंटे काम कर रहे हैं। लेकिन अब सावधान हो जाएं। जी हां, 'द लैंसेट' में एक शोध में सामने आया है कि सप्ताह में 55 घंटे से अधिक काम करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जिसका प्रमुख कारण है लंबे वक्‍त तक बैठे रहना, अधिक तनाव, अल्कोहल का सेवन करना। सप्ताह में 45 घंटे या इससे कम काम करना दिल की सेहत के लिए अच्‍छा माना जाता है।  

5.मोटापा - मोटापा तेजी से लोगों में बढ़ रहा है। वक्‍त रहते हैं वजन कम करना हार्ट अटैक से बचाना है। जी हां, मोटापा बढ़ने से हार्ट का क्‍या संबंध है यह आश्चर्य की बात है लेकिन बता दें कि हार्ट अटैक के लक्षण दिखने पर डॉक्टर मोटापा कम करने के लिए कहते हैं।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख