Hanuman Chalisa

रात को बार-बार नींद खुल जाती है, तो ये 5 उपाय आपके लिए हैं

Updated: बुधवार, 2 जनवरी 2019 (17:08 IST)
कभी-कभी रात को नींद खुल जाने का विशेष कारण हो सकता है, लेकिन अगर आप अक्सर इस तरह की समस्या फेस करते हैं, तो हम ये 5 टिप्स आपके ही लिए लेकर आए हैं। जानिए - 
 
1 अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप टेंशन फ्री रहें। तनाव नींद न आना या नींद में रुकावट का एक बड़ा कारण है। इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले सारे तनाव भूल जाएं, क्योंकि ये वक्त सिर्फ आपका और आपकी मीठी नींद का है, जिसके बीच तनाव को रुकावट न बनने दें।
 
2 सोने से पहले सिर और पैर के तलवों में तेल की मालिश करें। यह आपको रिलेक्स करने में मददगार होगा और आप तनावमुक्त होकर गहरी नींद ले पाएंगे।
 
3 मीठा गुनगुना दूध पीना भी बेहतर नींद लाने में आपकी मदद कर सकता है। लेकिन रात को अत्यधिक हैवी या मसालेदार खाने से बचें, यह नींद में बाधा डाल सकता है।
 
4 सोते समय हल्के और बेहद आरामदायक कपड़े पहनें और चाहें तो कोई रिलेक्सिंग म्यूसिक सुनें। यह आपको अच्छी नींद लेने में मदद करेगा।
 
5 सोने से पहले पॉजीटिव रहें। दिनभर की चीजों को दिमाग में दोहराएं, अपनी गलत चीजों के लिए सॉरी कहें और अच्छी बातों के लिए खुद को श्रेय दें। सारी बातों से मन हल्का कर के सोएं, ताकि नींद में ये बातें आपका पीछा न करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें