Daily Horoscope
✕

Rakshabandhan 2020 : festival Season में सेहत को न करें नजरअंदाज, अपनाएं ये 5 टिप्स

Updated: मंगलवार, 28 जुलाई 2020 (18:18 IST)
त्योहार की रौनक रंगबिरंगी मिठाईयों और नमकीन पकवानों से होती है, पकवान के बगैर तो त्योहार ही अधूरे लगते हैं... लेकिन  अगर सेहत की समस्याएं आपको इनका स्वाद चखने की इजाजत न दे तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है.. डायबिटीज के मरीजों को त्योहार पर इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए जिससे कि वे भी हेल्दी त्योहार मना सके -
 
1 हम नहीं कहते कि आप न खाएं। पकवान से बिल्कुल पहरेज न करें, लेकिन इनकी मात्रा और आप जो भी खा रहे हैं उसमें कहीं आप ज्यादा केलोरी तो नहीं ले रहे? इस बात का विशेष ध्यान रखें।
 
2 बाजार की मिठाईयों से दूरी बेहतर है, खासकर इस वक्त कोरोनावायरस के समय आप घर के ही बनें पकवानों का ही सेवन करें तो आपकी सेहत के लिए बेहतर है। 
 
3 घर पर बनी मिठाईयां बेहतर हो सकती हैं अगर आप इसमें आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा शुगर फ्री से तैयार की गई मिठाईयां तो और भी अच्छी रहेंगी।
 
4 पकवान और मिठाईयों के दौर में अपनी दवाईयों को बिल्कुल न भूलें। सही समय पर दवाएं लें और हेल्दी फैट व ओमेगा 3 वाली चीजें जैसे - अलसी, ग्रीन सलाद, बादाम, सालमन, टूना आदि आप ले सकते हैं। करेले के जूस का सेवन आपके शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है।
 
5 एक्सरसाइज करना जरूरी है, इसे बिल्कुल न भूलें। नि‍यमित तौर पर एक्सासाइज करना केलोरी बर्न करने में भी मददगार होगा और शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखेगा इसलिए इसमें कोताही न करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

अगला लेख