biodatamaker
✕

भोजन के बाद भूलकर भी ना करें यह 5 काम, वर्ना सेहत होगी बर्बाद

Published: शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (15:20 IST)
हम में से कई लोगों की खाना खाने के बाद कई आदतें होती हैं जैसे किसी को खाना खाने के तुरंत बाद चाय चाहिए या फिर किसी को थोड़ी देर सोने का मन करें... आइए जानें कि 5 कौन से ऐसे काम हैं जो भोजन के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए .... 

 


ठंडा पानी:
भोजन के तुंरत बाद पानी पी तो सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा पानी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। यह धमनियों को ब्लॉक भी कर सकता है। 

2. सिगरेट : कई लोगों को खाना खाने के तत्काल बाद सिगरेट पीने की तलब उठती है, यह ए क जहरीली आदत है इससे शरीर में हानिकारक टॉक्सिन बनते हैं। सिगरेट यूं भी एक गंदी आदत है लेकिन खाना खाने के बाद यह अत्यंत नुकसानदायक होती है। 

3. फल: हम में से बहुत से लोग खाना खाने के बाद फल खाते हैं आयुर्वेद में यह भी एक गलत आदत मानी गई है। इससे भोजन की स्वाभाविक पाचन क्रिया बाधित होती है। 

4. चाय या कॉफी : भोजन के बाद चाय या कॉफी तो बहुत से लोगों का प्रिय शगल होता है। लेकिन आपका यह टाइम पास आपके शरीर में खतरनाक रसायन पैदा करता है। अत: इस आदत से भी बचें। 

5 . सोना : घर में रहने वाली महिलाओं में मोटापा और मधुमेह का यह सबसे बड़ा कारण है कि वे खाना खाने के तुरंत बाद सोने का उपक्रम करती है। यह आदत भी बहुत अधिक हानिकारक है। खाने और सोने के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतराल होना चाहिए। तुरंत सोने से कई बीमारियां आपके शरीर में घर बना लेती है।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख