Hanuman Chalisa

अगर आप भी व्रत में खाते हैं कुट्टू का आटा, तो जान लीजिए 5 जरूरी बातें

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (12:28 IST)
व्रत व उपवास में खाने के लिए कम ही विकल्प आपके पास मौजूद होते हैं, उन्हीं में से एक है कुट्टू का आटा। इसे आमतौर पर उपवास में खाया जाता है , इसके कई तरह के पकवान बनते है जैसे पूरी, पकोड़े, परांठे आदि। कुट्टू के आटे से बनी चीजें व्रत में आपकी भूख तो शांत कर देती है, लेकिन अगर इसे खरीदते समय कुछ सावधानियां नहीं बरतीं, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
 
 
1 कूट्टू का आटा खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह आटा बहुत ज्यादा समय से रखा हुआ या पुराना न हो।
 
2 कुट्टू का आटा छूकर देखें, यह खुरदुरा न हो और ना ही इसमें बीच-बीच में काले दाने नजर आएं, क्योंकि ऐसा होने का मतलब है कि इसमें फंगस है या गने वाला है।
 
3 कुट्टू का आटा लेते समय इस बात को अच्छी तरह जांच-परख लें कि इसमें कीड़े न हों। कई बार आटे में सफेद रंग के इतने महीन कीड़े होते हैं, कि आप इन्हें आसानी से देख नहीं पाते।
 
4 बाजार से कुट्टू का आटा खरीदते समय खुला आटा लेने से बचें, इसकी जगह पैकेट में बंद आटा खरीदें क्योंकि इसमें फंगस लगने की संभावना कम होगी।
 
5 आटे का इस्तेमाल करते वक्त इसे छानना बिल्कुल न भूलें, ताकि इसमें अगर अवांछित तत्व हों भी तो अलग हो जाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

कविता- तू ना हो तो...

अगला लेख