ramcharitmanas
✕

कहीं आपको तो नहीं किडनी कैंसर! जरूर जानें 5 बातें

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (14:47 IST)
किडनी, शरीर के बेहद महत्वपूर्ण भागों में से एक है, जो आपके शरीर की कार्यप्रणाली तो सुचारू रखने में सहायक है। किडनी की समस्याएं आपके जीवन और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक साबित होती हैं। किडनी कैंसर, किडनी की गंभीर समस्याओं में शामिल है। जानिए इसके बारे में 5 जरूरी बातें... 
 
1 धूम्रपान करने या शराब का अत्यधिक सेवन करने से आपकी किडनी क्षतिग्रस्त हो सकती है और किडनी के कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके लिए धूम्रपान में कमी लाना जरूरी है। 

यह भी पढ़ें : सावधान! इन 7 फलों के साथ गलती से भी न खाएं ये चीजें
 
2 किडनी फेल होने या ठीक तरीके से काम न कर पाने की स्थिति में डायलिसिस अति आवश्यक होता है, लेकिन लंबे समय तक डायलिसिस कराने के बाद किडनी सिस्ट या किडनी कैंसर का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। हालांकि इसका डायलिसिस से कोई सीधा संबंध नहीं है।
 
3 अनुवांशिक कारणों से भी किडनी कैंसर हो सकता है। इस स्थ‍िति में प्रत्येक किडनी में ट्यूमर हो सकते हैं। अनुवांशिक किडनी कैंसर के लक्षण कम उम्र से ही दिखाई देने लगते हैं। 

यह भी पढ़ें : रोज खाएं मखाने और इन 6 बीमारियों से पाएं निजात
 
4 अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो किडनी की समस्या होने की संभावना हो सकती है। दरअसल हाई ब्लडप्रेशर के कारण किडनी की रक्त वाहिकाएं संकरी या मोटी हो जाती हैं, जिससे शरीर के अवांछित तत्वों को बाहर करने में समस्या हो सकती है। ऐसे में कैंसर बनने की संभावना अधिक होती है।
 
5 अध्ययन में यह पाया गया कि मोटे लोगों में किडनी कैंसर होने की संभावना, दुबले लोगों की अपेक्षा अधिक होती है। मोटापे की वजह से किडनी कैंसर का खतरा लगभग 70 प्रतिशत बढ़ जाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख