Hanuman Chalisa
✕

जानिए क्या है हर्निया और इससे बचने के 5 घरेलू उपाय

Updated: बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (13:12 IST)
कई अंग ऐसे होते है जो शरीर में खोखले स्थानों पर मौजूद होते हैं, इन्हीं खोखले स्थानों को बॉडी कैविटी कहा जाता हैं। कभी-कभी बॉडी कैविटी की झिल्लियां फट जाती है, ऐसे में उसके अंदर मौजूद अंग का कुछ भाग बाहर निकल जाता है और इसी विकृति को हर्निया कहा जाता है। हर्निया के कई प्रकार होते है और ये स्त्री या पुरुष किसी को भी हो सकता है।
 
आइए, जानते हैं हर्निया से बचने के 5 घरेलू उपाय -
 
1 सबसे पहला उपाय तो यह है कि पेट साफ रखें, कब्ज से बचें, ऐसे कार्यों को ज्यादा करने से बचें, जिनसे पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता हो। इसके अलावा अपने वजन को संतुलित रखने का प्रयास करें।
 
2 किसी भी प्रकार की धूम्रपान की आदत को तुरंत अलविदा कह दें। शराब, सिगरेट, तंबाकू आदि के अलावा मांसाहार का सेवन भी बिल्कुल न करें, यह आपकी समस्या को बढ़ा सकता है।
 
3 अत्यधिक खाने से बचें और चाय, कॉफी एवं कैफीन युक्त अन्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। और पानी पीते समय एक बार में बहुत अधिक पानी न पिएं, बल्कि घूंट-घूंट में पान पिएं।
 
4 खाना खाने के लगभग 1 घंटे बाद, एक गिलास पानी में सेब का सिरका मिलाएं और इसे धीरे-धीरे घूंट-घूंट कर पिएं। दिन में 3 बार जीरे को चबा-चबाकर खाने और ऊपर से गुनगुना पानी पीने से भी लाभ होगा।
 
5 ऐलोवेरा जूस, अलसी, मेथीदाना आदि का सेवन भी इस समस्या में फायदेमंद होता है। इसके अलावा व्यायाम और पैदल चलना जारी रखें, इससे लाभ होगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख