Daily Horoscope
✕

स्मोकिंग जैसा खतरनाक है अधिक मात्रा में शुगर का सेवन, जानिए 5 तथ्य

Updated: बुधवार, 29 मई 2019 (16:29 IST)
सेहत से जुड़ी कई ऐसी बातें है जो लोगों को नहीं पता होती, बल्कि कई बार कुछ गलतफहमी लोगों को होती हैं। हम आपको सेहत से जुड़े कुछ ऐसे ही तथ्य बताने जा रहे हैं जो आपकी गलत धारणाओं को दूर कर देंगे -
 
1 धूम्रपान के बराबर नुकसानदेह है शुगर  -
 
आपको जानकर हैरानी होगी कि शकर सेहत के लिए उतनी ही हानिकारक है जितनी की शराब या सिगरेट। जी हां हम बात कर रहे हैं उन मिठाइयों की, जिन्हें आप रोजाना किसी न किसी बहाने अपनी डाइट में शामिल करते हैं। एक शोध के अनुसार शर्करा की अधि‍क मात्रा आपको शराब और सिगरेट की तरह ही नुकसान पहुंचाती है।
 
2 खुश रहने के लिए बस 1 घंटा अतिरिक्त नींद - 
 
यूएस म मनोचिकित्सकों के एक समूह द्वारा किए गए एक शोध के परिणाम यह बात साबित करते हैं, कि हर रात 1 घंटा अतिरिक्त नींद आपको खुश रखने में अधि‍क सहायक होती है, बजाए अन्य कारणों के।
 
3 व्यायाम करना मोटापा कम नहीं करता - 
 
हम बताना चाहते हैं, कि केवल व्यायाम करना आपके मोटापे को कम नहीं कर सकता। दरअसल व्यायाम के साथ ली गई सही डाइट आपके दुबलेपन के आंकड़ों को तय करती है। यह जरूरी नहीं कि आप केवल व्यायाम करने भर से पतले हो सकते हैं। हालांकि मोटापे के लिए इसे एक इलाज के तौर पर लिया जा सकता है, जिसका पालन सही डाइट के साथ किया जाए।
 
4 च्व‍िंगम से तेज होता है दिमाग - 
 
एक शोध में यह बात साबित हुई है, कि सुबह के समय च्विंगम चबाने से आपका दिमाग सक्रिय होता है और आप मानसिक रूप से थकान महसूस नहीं करते। यही नहीं, इससे आपकी याददाश्त में लगभग 35 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है।
 
5 सभी बैक्टीरिया हानिकारक नहीं होते - 
 
रोज की दिनचर्या में बेशक हमारा सामना कई तरह के बैक्टीरिया से होता है। बल्कि एक स्वस्थ इंसान अपने आसपास लगभग हजार तरह के बैक्टीरिया से घि‍रा होता है। लेकिन यह सभी आपको नुकसान न पहुंचाकर आपके लिए फायदेमंद भी होते हैं। शोध के अनुसार इनमें हानिकारक बैक्टीरिया 1 प्रतिशत से भी कम होते हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

अगला लेख