Daily Horoscope
✕

भूलकर भी ब्रेकफास्ट करना न भूलें, हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

Updated: गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (16:33 IST)
कई बार लोग व्यस्तता के चलते ब्रेकफास्ट करना भूल जाते हैं, वहीं कुछ लोग तो जानबूझकर ब्रेकफास्ट करने में लापरवाही बरतते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं जो जान लीजिए ब्रेकफास्ट को स्किप करने से आपकी सेहत को कौन से गंभीर नुकसान हो सकते है। 
 
1. डायबिटीज : एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकफास्ट न करने से महिलाओं में टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना 20 फीसदी ज्यादा हो जाती है। 
 
2. वजन बढ़ना : यह धारणा बिलकुल गलत है कि एक टाइम कम खाने से यानी कि ब्रेकफास्ट नहीं करने से आपका वजन नियंत्रित हो जाएगा। एक स्टडी में साबित हो चुका है कि जो लोग ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं वे लंच और डिनर में ज्यादा खाते हैं। 
 
3. मेटाबॉलिज्म पर असर : ब्रेकफास्ट नहीं करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचता है। यदि आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते तो इससे शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता प्रभावित होती है। 
 
4. ब्रेकफास्ट न करने से क्या होता हैं : जो लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते और ज्यादा देर तक भूखे रहते हैं उन्हें दूसरे लोगों की तुलना में अधिक गुस्सा आने लगता है। ऐसे लोगों को अक्सर मूड खराब रहने, चक्कर आने और सिर दर्द की शिकायत होती है। 
 
5. मुंह से बदबू  : ब्रेकफास्ट नहीं करने से आपके मुंह में सलाइवा कम मात्रा में बनने लगता है और इस वजह से मुंह से बदबू आने लगती है, जो कि आपकी सोशल लाइफ को प्रभावित करती है।

ALSO READ: आलू को छिलके सहित इस्तेमाल करने से गजब के सेहत लाभ

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख