biodatamaker

सावन में हेल्दी उपवास के लिए ये 5 डाइट टिप्स अपनाएं

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2019 (12:16 IST)
कभी कभी व्रत रखना सेहत के लिए बहुत लाभप्रद होता है। व्रत रखने से शरीर तो शुद्ध होता ही है, साथ ही मन भी शांत रहता है। लेकिन व्रत रखने के दौरान आपको कोई स्वास्थ्य समस्या न आएं इसके लिए जरूरी है कि आप जानें कि हेल्दी उपवास कैसे रखें? हेल्दी उपवास रखने के लिए ये 5 टिप्स आपके बहुत काम आ सकती है - 
 
1 अगर आप उपवास कर रहे हैं और इस दौरान सिर्फ फल पर ही निर्भर हैं, तो आप हर तीन घंटे में कोई फल खा सकते हैं। चीकू, केला, पपीता, अमरूद ऐसे फल हैं जो आपका पेट बाकी फलों की अपेक्षा अधिक देर तक भरा रखेंगे।


2 अगर आप उपवास के लिए सिर्फ जूस और अन्य रसों पर निर्भर हैं, तो फलों के जूस के अलावा बेल का जूस, शिकंजी, गाजर का जूस, पालक का जूस, टमाटर सूप, या लौकी का जूस पी सकते हैं।

 
3 अगर आप फलों या जूस का सेवन नहीं करना चाहते, तो आंशिक उपवास में हर ढाई घंटे के अंतराल में एक गिलास पानी में नींबू और एक चम्मच शहद डालकर इसका सेवन कर सकते हैं, या फिर शहद के स्थान पर शकर का उपयोग भी कर सकते हैं।
 
4 अगर आप इनमें से कुछ भी नहीं लेते हैं, तो फिर आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं, इससे शरीर के सभी विकार दूर होते हैं। हर एक से डेढ़ घंटे में एक गिलास पानी अवश्य पिएं।

ALSO READ: बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाता है उपवास, पढ़ें यह जानकारी...
 
5 अगर आप उपवास में फरियाल आहार लेते हैं, तो साबूदाने की जगह मोरधन, कूट्टू के आटे या राजगिरे की बनी चीजें या फिर आलू या शकरकंद से बने व्यंजन लेंगे तो बेहतर होगा। इससे पाचन संबंधी परेशानी नहीं होगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख