sawan somwar

गेहूं के 5 औषधीय गुण, जरूर जानें

Written By WD
Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (12:30 IST)
गेहूं सिर्फ एक बलवर्धक अनाज ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन उपयोगी औषधी भी है। बेशक आप नहीं जानते होंगे इसके यह 5 बेहतरीन फायदे। लेकिन आपको पता होने चाहिए इसके यह जादुई औषधीय गुण - 

 
1 खांसी - 20 ग्राम गेहूं के दानों में नमक मिलाकर 250 ग्राम पानी में उबाल लें। जब तक की पानी की मात्रा एक तिहाई न रह जाए। इसे गरम-गरम पी लें। लगातार एक हफ्ते तक यह प्रयोग दोहराने से खांसी जल्दी चली जाती है। 
2 स्मरण शक्ति - गेहूं से बने हरीरा में शक्कर और बादाम मिलाकर पीने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही दिमागी कमजोरी को दूर करने में भी यह बेहद मददगार साबित होता है।

3 खुजली - गेहूं के आटे को गूंथकर त्वचा की जलन, खुजली बिना पके फोड़े-फुंसी तथा आग में झुलस जाने पर लगा देने से ठंडक पड़ जाती है। इसके अलावा अगर कोई जहरीला कीड़ा काट ले तो गेहूं के आटे में सिरका मिलाकर दंश स्थान पर लगाने पर भी लाभ होता है।

4 पथरी - पथरी या स्टोन होने की स्थि‍ति में गेहूं और चने को उबालकर उसके पानी को कुछ दिनों तक रोगी व्यक्ति को पिलाते रहने से मूत्राशय और गुरदे की पथरी गलकर निकल जाती है।
5 अस्थि भंग - इस स्थि‍ति में थोड़े से गेहूं के दानों को तवे पर भूनकर पीस लें। इसमें शहद मिलाकर कुछ दिनों तक चाटने से अस्थि भंग दूर हो जाता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...