sundarkand

अच्छा दिन बिताना चाहते हैं तो सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 4 काम

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (11:37 IST)
आपका पूरा दिन कैसा गुजरने वाला है, यह इस बात पर काफी हद तक निर्भर करता है कि आपने सुबह उठते ही क्या किया? या कह लें कि सुबह की शुरुआत कैसे की...सुबह की शुरुआत जितनी अच्छी और शांतिपूर्ण  होगी, आपका पूरा दिन उतना ही अच्छा बीतने की संभावना बढ़ जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका दिन शुभ बीते, तो आपको सुबह उठते ही ये 4 काम नहीं करने चाहिए- 
 
1. लड़ाई-झगड़ा : आप सुबह उठते ही कुछ देर अपने साथ बिताएं व किसी से बहस में न उलझें। लड़ाई-झगड़ा तो कतई न करें वरना बहुत ज्यादा समय तो आपको अपना मूड ठीक करने में लगाना पड़ेगा और समय बर्बाद होगा, सो अलग।
 
2. धूम्रपान व शराब न पीएं : वैसे तो धूम्रपान व शराब किसी भी समय पीने से नुकसान ही होता है, लेकिन खासकर सुबह पीने से कैंसर होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है। साथ ही आपके दूसरे जरुरी काम भी समय पर नहीं हो पाते हैं।
 
3. मसालेदार खाना न खाएं : सुबह नाश्ता जरुर करें, लेकिन मसालेदार खाना न खाएं। हल्का और पौष्ट‍िक खाना ही खाएं तो दिनभर आलस से दूर रहेंगे।
 
4. कॉफी न पीएं : दिन की शुरुआत कॉफी पीकर न करें। सुबह कॉफी पीने से कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है जो हानिकारक होता है। अपना दिन शुरु करने के कुछ घंटे बाद आप कॉफी का सेवन करें तो बेहतर होगा।

ALSO READ: लिवर को खराब करती हैं ये 5 चीजें, जरूर जानिए वरना पछताएंगे...

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख