biodatamaker
✕

अगर आपको भी रहती है पाचन संबंधी समस्या, तो ये 4 एक्सरसाइज हैं आपके लिए

Updated: मंगलवार, 26 मार्च 2019 (12:32 IST)
अधिकांश लोगों को कभी न कभी पेट संबंधी समस्या जरूर हुई होगी जैसे अपज, गैस, एसिडिटी आदि। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे और दवाएं तो काम आती ही है, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी है, जो पाचन संबंधी कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं। आइए, आपको बताते हैं उन्हीं एक्सरसाइज के बारे में -  
 
1 साइकिलिंग -
 
साइकिलिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे करने से कई सेहत फायदे होते है। उन्हीं फायदों में से एक है डाइजेस्टिव सिस्टम का सही तरीके से काम करना। साइकिलिंग करने से न केवल स्टेमिना बढ़ता है बल्कि वजन कम होता है और साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।   
 
2 क्रंचेस -
 
क्रंचेस करने से पेट की मांसपेशियों पर काफी जोर पड़ता है जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और बेहतर तरह से काम करता है। क्रंचेस कई प्रकार के होते हैं जिनमें से आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कोई भी एक चुन सकते हैं। 
 
3 तेज गति से चलें -
 
रोजाना सिर्फ 30 से 45 मिनट तेज गति से चलना भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इससे न केवल डाइजेशन ठीक रहने में मदद मिलती है बल्कि  वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
 
4 गहरी सांसें लें -
 
गहरी सांसें लना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा करने से सीने में जलन और भारीपन की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए बस आपको सीधे बैठकर गहरी सांसें लेनी है, इससे आपका तनाव भी कम होगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

अगला लेख