biodatamaker

इन 12 कारणों को जानकर, आप भी नहीं पिएंगे सोडा

Written By WD
Updated: बुधवार, 3 अगस्त 2016 (13:00 IST)
सोडा पीना हमारे लिए हानिकारक है, हम सभी इस बात को जानते हैं। लेकिन किन कारणों से यह हमारे लिए घातक है, यह बात आपको जरूर जानना चाहिए...तो ये रहे सोडा न पीने के 15 कारण... 
 
1 यह न केवल आपके दांतों में सड़न पैदा करता है बल्कि इसमें अत्यधिक मात्रा में मौजूद रिफाइंड शुगर, कैलोरी की मात्रा बढ़ाकर मोटापा बढ़ाने का काम करती है।
 2 सिर्फ सोडा ही नहीं बल्कि ड्र‍िंकिंग सोडा जिस बॉटल या केन में बाजार में उपलब्ध है, वह भी हानिकारक है। इनमें टॉक्सिक केमिकल बिस्फेनॉल होता है, जो एक नहीं कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स को पैदा करता है।
3 इसमें बहुत अधिक मात्रा में शर्करा पाई जाती है। इसमें मौजूद 20 ऑन्स मात्रा ही लगभग 20 बड़े चम्मच शुगर के बराबर होती है।
4 अगर आप कैलोरी कम करने के लालच में डाइट सोडा लेना पसंद करते हैं, तो जान लीजिए कि यह आपके किडनी की कार्यक्षमता को कम करता है।

सोडा पीने की आदत लगना तो और भी खतनाक है। हर दिन ड्रिंकिंग सोडा का सेवन, आपके लिए डायबिटीज के खतरे को 25 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।
6 20 ऑन्स सोडा यानि 240 कैलोरी बर्न करने के लिए आपको हर बार सोडा पीने के बाद लगभग 1 घंटा पैदल चलने की जरूरत होती है।
7 सोडा में पाया जाने वाला फास्फोरिक एसिड आपकी हड्ड‍ियों में मौजूद कैल्सियम को चुरा लेता है। इतना ही नहीं यह हड्ड‍ियों के घनत्व को भी कम कर देता है।
रोजाना सोडा का प्रयोग, आपके मेटाबॉलिज्म में परिवर्तन करने में काफी हद तक प्रभावी होता है और वजन कम करना बेहद कठिन हो जाता है।

9 सोडा की अत्यधिक मात्रा या अधिक सेवन, अस्थमा एवं श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे सांस संबंधी अन्य रोगों की संभावना बढ़ जाती है।

















10 सोडा पीने से हृदय संबंधी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। जिन लोगों को पहले से हृदय संबंधी समस्या है, उनके लिए यह और भी खतरनाक साबित हो सकता है।
11 ड्र‍िंकिंग सोडा लगातार आपके लिवर को प्रभावित करता है और यह लिवर के लिए उतना ही घातक होता है, जितना कि अल्कोहल। इसमें मौजूद फैटी लिवर एसिड बेहद घातक होता है।

12 डाइड सोडा वजन कम करने से ज्यादा वजन बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसका सेवन करने वाले लोगों में, सेवन न करने वाले लोगों की अपेक्षा मोटापे का खतरा अधिक होता है। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख