Daily Horoscope

Health Tips : बिना दवा के भगाएं रोज-रोज का सिरदर्द, जानें ये 10 सरल उपाय

Updated: शनिवार, 29 जनवरी 2022 (10:00 IST)
21वीं सदी में सिरदर्द के कई सारे कारण है। जिससे पीछा छुड़ाना बहुत अधिक आसान नहीं है। लेकिन सिरदर्द से बचाव के लिए कुछ बेसिक टिप्‍स है जिनका पालन रोज करने से नींद पूरी नहीं होने की समस्‍या, माइग्रेन दर्द, सिर दर्द लगातार बने रहना, आंखों पर असर पड़ना जैसी तमाम छोटे-छोटे दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं तरीकें जो आपके सिरदर्द को कम करने में मदद करेंगे- 

1 सुबह उठते ही सिरदर्द होना माइग्रेन की निशानी है। इसके लिए आपको जल्द सोने की आदत डालनी चाहिए। नींद पूरी न हो पाना माइग्रेन काए क अहम कारण है। अगर आपको ये दिक्कत आ रही है तो सुबह उठकर भाप लेना इस दर्द से बचने के लिए मददगार हो सकता है।  

2 पुदीना भी सिरदर्द से निजात दिलाने में मददगार है। सिर में जब भी दर्द हो आप पुदीने को पीसकर इसका रस निकाल लें और माथे पर लगाएं। कुछ समय में सिरदर्द दूर हो जाएगा।

3 आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सेब भी आपका सिरदर्द गायब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जी हां, बस जब भी सिर में तेज दर्द हो, तो सेब पर नमक डालकर खाएं, लाभ होगा।

4 नींबू का एक उपाय भी है जो आपका सिर दर्द कम कर सकता है। इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना, बस नींबू को छीलकर सूंघ लीजिए, और फिर देखिए कैसे जल्दी से आपका सिरदर्द दूर होता है।

5 एक्यूप्रेशर के अनुसार आपके हाथ के अंगूठे और तर्जनी के बीच का दबा हुआ जो भाग है, उसे दबाने से भी आप सिरदर्द से कुछ देर में निजात पा सकते हैं। एक बार जरूर अपनाकर देखें।

6 कई लोगों को ठंडी हवा के कारण सिरदर्द होता है, जो आसानी से कम नहीं होता। ऐसा होने पर दूध में जायफल घिसकर माथे पर इसका लेप करें। इससे काफी जल्दी सिरदर्द में आराम मिलेगा।

7 सिर में तेज दर्द से बचने के लिए लौंग काफी राहत दिला सकता है। आपको बस लौंग को पीसकर चूर्ण बनाना है, और इसे किसी कपड़े में बांध कर छोटी सी पोटली बनाकर रख लेना है। जब भी आपको सिर में दर्द हो, इसे सूंघें। जल्द आराम होगा।

8 अगर आपको भी कुछ दिनों से सुबह उठते ही सिरदर्द हो रहा है तो इसके लिए गरम पानी में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें डालकर उसकी भाप लेने से आपको फायदा मिलेगा। इसे उपाय को नियमित रूप से करने से आपको हमेशा के लिए सुबह के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

9 अपने सुबह के सिरदर्द को हल्के में न लें। अगर समय से इस समस्या पर ध्यान दिया जाए तो माइग्रेन के शुरुआती दौर में ही इससे छुटकारा मिल सकता है।

10 अगर आपका दर्द उपचार के बावजूद भी कम न हो तो ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख