Hanuman Chalisa

Food For Fasting : स्वाद के साथ सेहत के लिए उपवास में खाएं ये 10 फरियाली फूड

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (17:50 IST)
अगर उपवास के दौरान समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्या खाए जो फलाहार में भी आता हो, साथ ही सेहत के लिए नुकसानदायक भी न हो। तो आइए हम आपको बताए ऐसे 10 फरियाली फूड जो स्वाद के साथ ही आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं - 
 
1  आप अगर चाहें तो फ्रूट और वेजिटेबल मिक्स कर सलाद बना सकते हैं, और स्वाद के लिए इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें। यह आप का पेट भी जल्दी भर देगा और स्वाद भी देगा।
 
2  अगर आपको साबूदाने की खीर पसंद नहीं है, मिर्च वाला खाना भी आपको पसंद नहीं है, तो आप साबूदाने की मीठी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। इसे घी और शक्कर के साथ बनाया जाता है और यह ताकत भी देती है।
 
3  आलू चिप्स या अन्य तली हुई चीजों को खाने के बजाए, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की बनी चीजों का प्रयोग बेहतर होगा। इन्हें स्वादनुसार मीठा या नमकीन बना सकते हैं। इसके साथ आप कुछ फल या खीरा व टमाटर ले सकते हैं।
 
4 आलू का अत्यधि‍क प्रयोग करने के बजाए आप दही में कुट्टू का आटा, मूंगफली के पिसे हुए दाने और आलू डालकर फरियाली कढ़ी बना सकते हैं। यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छी होगी। इससे गैस या पेट की अन्य समस्याओं से भी बचाव हो जाएगा।
 
5 कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरी बनाने के बजाए आप इसकी रोटी बना सकते हैं। यह हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी। 
 
6  व्रत में अगर आप साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खाते हैं, और साबूदाना आपको नुकसान करता है, तो आप इसमें दही का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको अतिरिक्त उर्जा मिलेगी और दही पेट की परेशानियों को खत्म करने में मदद करेगा। इससे बार-बार प्यास भी नहीं लगेगी।
 
7  अगर तला व मसालेदार कुछ न खाना हो, तो आप दूध और केले का बना मिल्कशेक दिन में दो से तीन बार ले सकते हैं। इससे भूख भी नहीं लगेगी और पूरा दिन एनर्जी बनी रहेगी।
 
8 फ्रूट रायता भी आपकी जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा। दही में अपने अनुसार फलों और सूखे मेवों को मिलाकर रायता बना लें। इससे आपको ताकत भी मिलेगी और एनर्जी भी।
 
9 सूखे मेवों का सेवन भी आपको उर्जा और कैलोरी दोनों दे सकता है। इनका कम मात्रा में सेवन करने पर भी आपको कुछ और खाने की जरूरत महसूस नहीं होगी।
 
10 आपको अगर तरह पदार्थ ही लेना है, तो कुट्टू व सिंगाड़े के आटे की दूध के साथ मीठी कढ़ी बना सकते हैं। इसके अलावा शकरकंद का हलवा व उबले हुए कंद भी आपके शरीर को देर तक एनर्जी देने में मदद करेंगे।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख