Daily Horoscope
✕

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- क्या वे एमएसपी का पूरा मतलब जानते हैं?

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (15:56 IST)
Amit Shah targeted Rahul Gandhi : किसानों के हितों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रेवाड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वे एमएसपी का पूरा मतलब भी जानते हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 24 फसलें खरीद रही है।
 
अमित शाह ने रेवाड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार और आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ एनजीओ ने राहुल 'बाबा' से कहा है कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के नाम पर उन्हें वोट मिलेंगे।
 
राहुल बाबा क्या आप एमएसपी का पूरा नाम जानते हैं? : उन्होंने पूछा कि राहुल बाबा आप एमएसपी का पूरा नाम जानते हैं? क्या आप ये भी जानते हैं कि कौन-सी रबी की फसल है और कौन-सी खरीफ की फसल है? शाह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार एमएसपी पर 24 फसलें खरीद रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कांग्रेस नेता बताएं कि कौन सा कांग्रेस शासित राज्य इतनी फसलें खरीद रहा है।
 
तेलंगाना में एमएसपी पर कितनी फसलें खरीदी जा रहीं : शाह ने पूछा कि कर्नाटक और तेलंगाना में एमएसपी पर कितनी फसलें खरीदी जा रही हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान धान की खरीद 1300 रुपए प्रति क्विंटल थी लेकिन अब 2300 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदा जाता है और अगर आप हरियाणा में भाजपा की सरकार चुनते हैं तो हम 3,100 रुपए (प्रति क्विंटल) पर धान खरीदेंगे।
 
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नरेन्द्र मोदी सरकार है जिसने 'वन रैंक वन पेंशन' की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया है। शाह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में एक समान विकास किया है और पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें कट, कमीशन और भ्रष्टाचार के आधार पर चलती थीं जबकि डीलर, दलाल और दामाद राज करते थे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अगला लेख