Hanuman Chalisa
✕

नील धारा पक्षी विहार हरिद्वार, पक्षी प्रेमियों का स्वर्ग

Updated: मंगलवार, 2 मार्च 2021 (17:56 IST)
उत्तराखंड का एक शहर हरिद्वार जहां लगता है विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेला। गंगा के तट पर बसा यह नगर बहुत ही खूबसूरत और प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है। यहां पर शिवालिक पर्वत श्रृंखला से गुजरता राजाजी नेशनल पार्क बहुत ही सुंदर है। पक्षी और वन्य प्राणियों के सुंदर नजारों के साथ ही आप जंगल का आनंद ले सकते हैं। हरिद्वार में ही बहुत ही सुंदर नील धारा पक्षी विहार भी है। आओ जानते हैं इसके बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. नील धारा पक्षी विहार पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग की तरह है। यहां पर कई प्रजातियों के देशी और विदेशी पक्षी देखे जा सकते हैं। सर्दियों में यहां साइबेरियन क्रेन एवं अन्य प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं। 
 
2. नहर के उस पार नीलपर्वत के नीचे वाली गंगा की धारा को नील धारा कहते हैं। कहा जाता है कि शिवजी ने नील पर्वत के नील नामक एक गण ने यहां पर शंकर जी की प्रसन्नता के लिए घोर तपस्या की थी इसलिए इस पर्वत का नाम नीलपर्वत, नीचे की धारा का नाम नीलधारा तथा उसने जिस शिवलिंग की स्थापना की उसका नाम नीलेश्वर पड़ा।
 
3. पर्यटक इस जगह से शिवालिक हिमालय के शानदार नजारे देख सकते हैं। यह पक्षी विहार हरिद्वार से लगभग 4 किमी दूर स्थित है। यह स्थान भीमगोड़ा बर्राग में स्थित है।
 
4. यह हरि की पौड़ी, हरिद्वार से सिर्फ 4 किमी दूर स्थित है जहां आप अपने खुद के वाहन या ऑटो से पहुंच सकते हैं। यहां के रूट पर बस भी चलती है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है जो नीलधारा पाक्षी विहार से केवल मात्र एक किलोमीटर दूर है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

सभी देखें

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

अगला लेख