Daily Horoscope
✕

Statue of Unity : सात मंजिली इमारत के बराबर है सरदार वल्लभ भाई पटेल का चेहरा, 70 फुट लंबे हाथ, ऊंचाई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दुगनी

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (14:04 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने गृहप्रदेश गुजरात के नर्मदा जिले में केवड़िया स्थित सरदार सरोवर बांध से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर साधु द्वीप पर बनी सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित किया जिसके साथ ही यह चीन के स्प्रिंगफील्ड बुद्धा की 153 मीटर ऊंची मूर्ति को आधिकारिक तौर पर पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बन गई।
 
इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र इसके चेहरे की ऊंचाई ही 7 मंजिली इमारत के बराबर है। इसके हाथ ही 70 फुट लंबे हैं जबकि पैर के निचले हिस्से की ऊंचाई 85 फुट है। लगभग 3,000 करोड़ रुपए के खर्च से करीब साढ़े 3 साल में बनकर तैयार हुई इस मूर्ति की ऊंचाई न्यूयॉर्क स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी करीब दोगुनी है।

इसे बनाने की घोषणा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के तौर पर मोदी ने वर्ष 2010 में की थी। इसका काम एलएंडटी कंपनी को अक्टूबर 2014 में सौंपा गया था। काम की शुरुआत अप्रैल 2015 में हुई थी। इसमें 70 हजार टन सीमेंट और लगभग 24,000 टन स्टील तथा 1,700 टन तांबा और इतना ही कांसा लगा है। प्रतिमा के आधार पर एक म्यूजियम और इसके अंदर 153 मीटर की ऊंचाई पर जहां इसका का हृदयस्थल है, में इस पहाड़ी क्षेत्र, नर्मदा नदी और निकटवर्ती सरदार सरोवर डैम का नजारा देखने के लिए एक दर्शक क्षेत्र भी बनाया गया है। इसमें दो लिफ्ट भी लगाए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने पास ही नर्मदा नदी के किनारे फूलों के बगीचे वैली ऑफ फ्लॉवर्स, देश के 1 लाख 69 हजार गांवों से लाई गई मिट्टी से बनी एकता की दीवार (वॉल ऑफ यूनिटी) और पर्यटकों के लिए बनी टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया। 

मोदी की ओर से पटेल की जयंती पर बुधवार को इस प्रतिमा का लोकार्पण किए जाने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए इस पर फूल भी बरसाए गए। वायुसेना के तेज किरण विमानों ने इस मौके पर आकाश में तिरंगा बनाया। गुजरात सरकार की ओर से मोदी को इस मौके पर एक प्रशस्ति पत्र और इस प्रतिमा के निर्माण के लिए किसानों से उपकरण जमा करने के अभियान के दौरान मिला पहला खेत औजार झारखंड के एक किसान का हथौड़ा भी सौंपा गया।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं