sundarkand

गुजरात के अमरेली में विमान हादसा, पायलट की मौत

Updated: मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (15:24 IST)
Gujarat news in hindi : गुजरात के अमरेली जिले में मंगलवार की दोपहर एक निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई।
 
अमरेली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय खरात ने बताया कि अमरेली शहर के गिरिया रोड इलाके में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात कारणों से एक विमान एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे प्रशिक्षु पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। विमान में पायलट अकेले थे और विमान ने अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। शास्त्री नगर इलाके के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और वह लपटों में घिर गया।
 
खरात ने कहा कि अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद, हवाई अड्डे से संचालित होने वाली एक विमानन अकादमी का प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में, प्रशिक्षु पायलट की मृत्यु हो गई, जबकि विमान लपटों में घिर गया। दुर्घटना में कोई अन्य हताहत नहीं हुआ।
<

અમરેલી: પાયલોટ ટ્રેનિંગ સેન્ટરનું મીની પ્લેન ક્રેશ, 19-20 વર્ષીય પાયલોટનું મોત

ગિરીયા રોડ પર શાસ્ત્રીનગરના રહેણાંક વિસ્તારમાં મીની પ્લેન ક્રેશ

પ્લેન ક્રેશ બાદ બ્લાસ્ટની સાથે આગ લાગી, અન્ય 2-3 લોકો આગથી દાઝતા સારવાર હેઠળ#Amreli #planecrash #Pilottraining pic.twitter.com/LuogV4I7NR

— Jaimin Vanol (@VanolJaimin99) April 22, 2025 >
उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित विमानन अकादमी अमरेली हवाई अड्डे से पायलटों को प्रशिक्षण प्रदान करती है। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
अग्निशमन अधिकारी एससी गढ़वी ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन विभाग की चार टीमें शास्त्रीनगर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि हालांकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, लेकिन इसमें कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, क्योंकि यह पहले एक पेड़ पर गिरा और फिर खाली जमीन पर गिरा। हमारी टीमों ने अंततः आग पर काबू पा लिया।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख