सम्बंधित जानकारी
- गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ
- मानसून से पहले गुजरात सरकार की नई गाइडलाइन: जर्जर कमरों में नहीं लगेगी क्लास, स्कूलों में फर्स्ट एड किट अनिवार्य
- गुजरात के सरकारी दफ्तरों में अब AC अनिवार्य रूप से 24 डिग्री पर रखना होगा, नई गाइडलाइन जारी
- गुजरात में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, सरकार के सुनियोजित नियोजन से बदलेगा तीर्थस्थलों का स्वरूप
- AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया
Gujarat : गुजरात में बड़ा पल्स पोलियो अभियान शुरू! 82 लाख बच्चों को दी जाएगी जिंदगी बचाने वाली 2 बूंदें
गुजरात में 28 जून को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National Immunization Day) के अवसर पर राज्यव्यापी पल्स पोलियो टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और स्वास्थ्य मंत्री प्रफुलभाई पानसेरिया ने अभियान का शुभारंभ करते हुए सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाने की अपील की।
राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस अभियान के तहत पूरे गुजरात में 82 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंदें पिलाई जाएंगी। यह वैक्सीन पूरी तरह निःशुल्क, सुरक्षित और प्रभावी है, जो बच्चों को पोलियो जैसे गंभीर और स्थायी विकलांगता पैदा करने वाले संक्रामक रोग से सुरक्षा प्रदान करती है।
गांधीनगर शहर में भी पल्स पोलियो महाअभियान के तहत कई टीकाकरण केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सरकार ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर ले जाकर पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाएं और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के इस जन अभियान में सक्रिय सहयोग दें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मुंह के जरिए दी जाने वाली पोलियो की केवल दो बूंदें बच्चों को लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करती हैं। पोलियो एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो बच्चों में आजीवन लकवे का कारण बन सकती है। समय पर टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। Edited by : Sudhir Sharma
