sundarkand

पूरे गुजरात में लागू होगा 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर, 7 जिलों में चल रहा है पायलट प्रोजेक्ट

Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (11:42 IST)
Gujarat news in hindi : गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार जल्द ही पूरे राज्य में 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर को लागू करने जा रही है। फिलहाल गुजरात के सात जिलों में यह नंबर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चल रहा है। ALSO READ: डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान
 
राज्य में अभी पुलिस की मदद के लिए 100, फायर ब्रिगेड के लिए 101 जैसे अलग-अलग इमरजेंसी नंबर हैं। अब केवल 112 नंबर डायल करने पर ही इन दोनों सेवाओं सहित अन्य सेवा की मदद ली जा सकेगी। यदि आपको स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन सहायता की आवश्यकता है तो भी आप 112 नंबर डायल कर सकते हैं।
 
यह इमरजेंसी नंबर प्रारंभ होने से अन्य इमरजेंसी नंबरों को याद रखने की जरूरत नहीं होगी। इस नंबर से सभी इमरजेंसी सुविधा मिल सकेंगी। यह एक आपातकालीन सुविधा है। यूजर्स को इस सेवा का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
 
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह नंबर गुजरात के सात जिलों में चल रहा है। इनमें अरवल्ली, छोटा उदयपुर, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद, महीसागर और मोरबी शामिल हैं।
 
कैसे करें 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल :
अपने फोन से 112 डायल करें।
पैनिक कॉल को सक्रिय करने के लिए अपने स्मार्ट फोन पर पावर बटन को 3 बार जल्दी से दबाएं।
फीचर फोन के मामले में, पैनिक कॉल सक्रिय करने के लिए '5' या '9' कुंजी को देर तक दबाएं।
राज्य ईआरएसएस वेबसाइट पर लॉग ऑन करें और अपना एसओएस अनुरोध दर्ज करें।
राज्य ई.आर.सी. को एस.ओ.एस. अलर्ट ईमेल करें।
ईआरसी को पैनिक कॉल सक्रिय करने के लिए 112 इंडिया मोबाइल ऐप (गूगल प्लेस्टोर और एप्पल स्टोर में उपलब्ध) का उपयोग करें।
 
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन हुआ मजबूत, दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

CM सोरेन ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी- ‘खनिज झारखंड का तो हक का फैसला दिल्ली क्यों करेगी?’

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

CM धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

Census 2027: पहली बार जाति भी पूछेगी सरकार, बैंक अकाउंट से कोविड वैक्सीन तक होंगे ये 40 सवाल

अगला लेख