dharma sangrah
✕

जल सैलाब में फंसी बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, वीडियो वायरल

Updated: सोमवार, 10 जुलाई 2023 (09:32 IST)
bus stuck in flood: पहाड़ों से लेकर मैदान तक भारी बारिश (Heavy rains) ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते हिमाचल में रास्ते अवरुद्ध हो गए है तो वहीं केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन फिसल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से रपटों पर तेज बहाव मुसीबत का सबब बन गया।रपटों में वाहन फंसने के कारण यात्रियों की जान पर बन आई है।
 
बरसाती पानी के तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो देहरादून-शिमला बायपास का है, जहां बस  चालक की लापरवाही के चलते यात्रियों की जान मुश्किल में पड़ गई। बमुश्किल यात्रियों ने बस से उतरकर/कूदकर अपनी जान बचाई है।

ये हैरान और परेशान करने वाली तस्वीर देहरादून-शिमला बायपास चौक रामगढ़ गांव के निकट की है। इस हाईवे पर हिमाचल डिपो की यात्रियों से खचाखच भरी एक बस हरिद्वार जा रही थी। बताया जा रहा है कि यात्री अधिक होने के कारण बस की छत पर भी बैठे हुए थे। बस रपटे में चलने के कारण बरसाती पानी की चपेट में आ  गई जिसके चलते छत पर बैठे यात्रियों और बस के अंदर सवार लोगों ने खिड़कियों कूदकर अपनी जान बचाई है। बस के पानी में फंसे होने की सूचना पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।
 
बस में सवार सभी मुसाफिरों को सुरक्षित उतार लिया गया है। जब मार्ग पर पानी का जलस्तर कम हुआ तो बस को गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। गनीमत रही की बस में बड़ी संख्या में पैसेंजर सवार थे और वह पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने रपटों के चलते फिलहाल रूट परिवर्तित कर दिया है। पानी के सैलाब में फंसी बस और यात्रियों की मारामारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख