ramcharitmanas
✕

गुजरात में कांटे की टक्कर, क्या कहता है यह सर्वे...

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (08:14 IST)
गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान से पहले एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के ऑपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखाई दे रही है। पोल में दोनों दलों को 43-43 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। 14 प्रतिशत वोट अन्य को मिल सकते हैं।
 
सर्वे के अनुसार, कांटे की टक्कर के बावजूद 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 95 सीटें तक मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 82 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं। 
 
सर्वे में जो रुझान सामने आए हैं। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सुधारों से गुजरात के व्यापारी खुश नहीं हैं। सर्वे में कहा गया है कि जीएसटी और नोटबंदी से गुजरात के व्यापारी नाराज हैं और अधिकांश व्यापारी कांग्रेस के साथ चले गए हैं। सर्वे के अनुसार 40 फीसदी व्यापारी बीजेपी को वोट कर सकते हैं जबकि 43 फीसदी व्यापारी कांग्रेस के साथ जा सकते हैं। 
 
इसके सर्वे में सबसे बड़ा झटका हार्दिक को लगा है। आरक्षण की मांग को लेकर राज्य में एक नए चेहरे के रूप में उभरे हार्दिक पटेल के कांग्रेस को समर्थन देने के बाद माना जा रहा था कि भाजपा के वोट बैंक में सेंध लग सकती है। हाल ही में हार्दिक की विवादित सीडी सामने आने के बाद से राज्य में राजनीतिक समीकरण रोमांचक बनते नजर आ रहे हैं। पोल के हिसाब से पटेल समुदाय के अंदर ही हार्दिक की लोकप्रियता में कमी आई है। इसका नुकसान अगर उन्हें होता है तो साथ में कांग्रेस को भी होगा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख