Daily Horoscope
✕

आंकड़ों के फेर में उलझे राहुल, कर दी यह बड़ी गलती...

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (12:10 IST)
गुजरात चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वह आंकड़ों के फेर में उलझ गए और एक बड़ी गलती कर बैठे। हालांकि उन्होंने जल्द ही गलत ट्वीट को हटाकर उसकी जगह सही ट्वीट किया। 
 
मंगलवार को राहुल में ट्वीट कर पीएम मोदी से देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सवाल किया। लेकिन इस ट्वीट को उन्होंने हटा दिया था। कहा जा रहा है कि राहुल ने अपने ट्वीट में महंगाई का गलत आंकड़ा दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने आंकड़ों में सुधार कर दोबारा सवाल को ट्वीट किया।
 
राहुल ने जो नया ट्वीट किया है, वह पुराने जैसा ही है। बस इसमें जो बढ़ोतरी के आंकड़े हैं उन्हें रुपए के आधार पर दिया है। इससे पहले वाले ट्वीट में उन्होंने बढ़ोतरी वाले आंकड़ों को प्रतिशत के हिसाब से दिया था।
 
राहुल ने पीएम मोदी से 7वां सवाल ट्वीट करते ट्वीट लिखा, 'जुमलों की बेवफाई मार गई, नोटबंदी की लुटाई मार गई, GST सारी कमाई मार गई, बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई। बढ़ते दामों से जीना दुश्वार बस अमीरों की होगी भाजपा सरकार?'
 
राहुल ने अपने ट्वीट में कुछ आंकड़ों का भी जिक्र किया है जो देश में बढ़ती महंगाई की ओर इशारा कर रहे हैं। इसमें बताया गया है कि साल 2014 से 17 के बीच गैस सिलिंडर से लेकर दाल, प्याज, दूध, डीजल, टमाटर जैसी वस्तुओं के दाम दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख