sundarkand

राहुल का मोदी से 11वां सवाल, शिक्षा केंद्रों का क्यों बेचा ईमान

Updated: शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (19:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में शिक्षा के व्यवसायीकरण और बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए सवाल किया है कि उन्होंने शैक्षणिक केंद्रों का ईमान क्यों बेच दिया।
       
गांधी ने मोदी पर आज 11वां सवाल दागते हुए कहा कि गुजरात की जनता पिछले 22 वर्षों का जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात में शिक्षा का पूरी तरह व्यवसायीकरण हो चुका है और स्कूल-कॉलेज दुकान बन गए हैं। उन्होंने मोदी से सवाल किया कि आपने शैक्षणिक केंद्रों का ईमान क्यों बेच दिया? 
         
गुजरात में बेरोजगारी की समस्या पर सवाल करते हुए गांधी ने कहा कि राज्य में टाटा कंपनी की नैनो कार का कारखाना सिर्फ जुमला था। इससे स्थानीय युवकों को रोजगार नहीं मिला और 80 प्रतिशत इंजीनियर बेकार बैठे हैं। उन्होंने मोदी से कहा कि आपने युवाओं के भविष्य की बोली लगा दी है। रोजगार मांगने वाले युवकों को नौकरी नहीं बल्कि गोली मिलती है। 
        
कांग्रेस उपाध्यक्ष गुजरात विधानसभा चुनावों में राज्य की बदहाली के लिए भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं तथा प्रधानमंत्री से स्वास्थ्य, शिक्षा, महंगाई, किसानों और आदिवासियों की हाल जैसे राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रोज एक सवाल पूछ रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख